फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Metro Man E Sreedharan joined Bharatiya Janata Party in Malappuram, in presence of Union Minister RK Singh

'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन भाजपा में शामिल हुए, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की मौजूदगी में ली सदस्यता

Thu, 25 Feb 2021 10:31 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 25 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kerala: Metro Man E Sreedharan joined Bharatiya Janata Party in Malappuram, in presence of Union Minister RK Singh
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के दौरान मेट्रो मैन ई श्रीधरन। - फोटो : ANI

'मेट्रो मैन' के नाम से विख्यात ई श्रीधरन भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को केरल के मलप्पुरम में सदस्यता ग्रहण की। श्रीधन के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को प्रदेश में सियासी जमीन और मजबूत होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


श्रीधरन के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को जीत की उम्मीद
मेट्रो मेन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन के भाजपा में शामिल होने के फैसले से पार्टी को उम्मीद है कि उसका केरल विधानसभा चुनाव में जीत का रास्ता साफ हो सकता है। केरल में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है।
विज्ञापन


हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस नीत एलडीएफ गठबंधन को 88 वर्षीय श्रीधरन के इस दक्षिणी राज्य की राजनीति में सक्रिय होने को लेकर कोई खास फर्क दिखाई नहीं पड़ता। श्रीधरन को शानदार व्यक्ति करार देते हुए मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा था कि वह किसी भी पद को संभालने योग्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयन ने कहा था कि वह एक शानदार व्यक्ति हैं। देश ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया है। वह किसी भी पद को संभालने योग्य हैं। उनकी इच्छानुसार सब कुछ होने दीजिए। भाजपा को उम्मीद है कि श्रीधरन के पार्टी में शामिल होने से उसके वोट प्रतिशत में सुधार होगा और खासतौर पर उसे मध्यम वर्गीय मतदाताओं का साथ मिलने की पूरी आस है।




केरल चुनाव में श्रीधरन का खास प्रभाव नहीं : थरूर
इससे पहले बीते हफ्ते ई. श्रीधरन ने भाजपा में शामिल होने का फैसला करके राजनीतिक अखाड़े में उतरने की घोषणा की थी। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का कहना था कि केरल के आगामी विधानसभा चुनाव पर इस 'टेक्नोक्रेट' का प्रभाव 'न्यूनतम' होने की संभावना है।


थरूर ने बीते रविवार को इसके साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा केरल की कुछ सीटों को छोड़कर इस चुनाव में एक गंभीर दावेदार नहीं है। थरूर ने यह भी कहा कि भाजपा के लिए 2016 के राज्य विधानसभा चुनाव में एक सीट जीतने के अपने प्रदर्शन में सुधार करना बहुत मुश्किल होगा और केरल चुनाव पर श्रीधरन का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed