फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Man threatens to rob bank and pours petrol on staff; police arrests him

Kerala: युवक ने दी बैंक लूटने की धमकी, कर्मचारियों पर पेट्रोल छिड़का; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 10:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Jun 2023 10:54 PM IST
सार

Kerala: पुलिस ने बताया कि त्रिशूर निवासी लिजो नाम के व्यक्ति ने शाम साढ़े चार बजे लूटपाट का हिंसक प्रयास किया और कर्मचारियों व स्थानीय लोगों के समय पर हस्तक्षेप के कारण उसे नाकाम कर दिया गया।

विज्ञापन
Kerala Man threatens to rob bank and pours petrol on staff; police arrests him
बैंक कर्मचारियों पर पेट्रोल छिड़ने वाला शख्स गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के त्रिशूर में एक शख्स ने शनिवार को निजी बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें लूटने का प्रयास किया। घटना अथानी में बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि त्रिशूर निवासी लिजो (36 वर्षीय) नाम के व्यक्ति ने शाम साढ़े चार बजे लूटपाट का हिंसक प्रयास किया और कर्मचारियों व स्थानीय लोगों के समय पर हस्तक्षेप के कारण उसे नाकाम कर दिया गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने यह प्रयास इसलिए किया क्योंकि संदेह है कि वह वित्तीय मुद्दों के कारण अवसाद (डिप्रेशन) में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसने बैंक के सहायक प्रबंधक पर पेट्रोल डाल दिया, जिसके बाद शाखा में सभी डर गए और इमारत के बाहर भाग गए। हाथापाई की आवाज सुनकर स्थानीय लोग बैंक की ओर दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया और उसे हमारे हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति एक सरकारी कर्मचारी है जो एक गांव के कार्यालय में काम करता है, और शुरुआती जांच के अनुसार उसके सहयोगियों ने बताया किया कि वह वित्तीय संकट से परेशान था। पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास और लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed