{"_id":"69be3b992277eca3d9001ed6","slug":"kerala-kochi-family-of-five-including-three-children-found-dead-vaduthala-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार; सामने आया ये एंगल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार; सामने आया ये एंगल
Sat, 21 Mar 2026 12:06 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:06 PM IST
सार
परिवार पिछले कुछ महीनों से वडुथला में एक किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वे परिवार के किसी सदस्य का पास के ही एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के सिलसिले में यहां आए थे।
विज्ञापन
केरल पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kerala Crime News: केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच लोग मृत पाए गए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले परिवार के बड़ों ने बच्चों की जान ली, इसके बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया।
इलाज के लिए आए थे कोच्चि
पुलिस के मुताबिक, मृतक परिवार मूल रूप से तिरुवनंतपुरम का रहने वाला था। परिवार पिछले कुछ महीनों से वडुथला में एक किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वे परिवार के किसी सदस्य का पास के ही एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के सिलसिले में यहां आए थे। मृतकों की पहचान कनकलता और उनकी बेटी अश्वथी के रूप में हुई है। बाकी तीन मृतक अश्वथी के ही बच्चे थे।
ऐसे खुला राज
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कमरे में पांच लोगों की मौत के बारे में पता कैसे चला? एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि यह परिवार शुक्रवार से ही घर से बाहर नहीं निकला था। मकान मालिक को जब सबकुछ ठीक नहीं लगा तो, उन्होंने घर जाकर देखा। अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पांचों सदस्यों के शव घर के भीतर ही पड़े थे। आनन-फानन में मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मौत को मात: आंध्र प्रदेश में धूं-धूं कर जली बस, बाल-बाल बचे विधायक और 36 यात्री
पहले बच्चों को मारा, फिर खुद दी जान!
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती हालात को देखते हुए यह हत्या और फिर आत्महत्या का मामला लग रहा है। आशंका है कि दोनों महिलाओं ने मिलकर पहले तीनों बच्चों की हत्या की और उसके बाद खुदकुशी कर ली। हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतकों के रिश्तेदारों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन