फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala jewish wedding after 15 years rabbi came from israel video

Video: अमेरिका का दूल्हा-केरल की दुल्हन, इस्राइल से आया रब्बी, राज्य में 15 साल बाद हुई यहूदी शादी

Mon, 22 May 2023 09:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 22 May 2023 09:54 AM IST
सार

इससे पहले केरल में साल 2008 में यहूदी रीति रिवाज से शादी हुई थी और अब पूरे 15 साल बाद यहूदी शादी हुई। 

विज्ञापन
kerala jewish wedding after 15 years rabbi came from israel video
केरल में हुई यहूदी शादी - फोटो : ANI

विस्तार

केरल रविवार को एक खास शादी का गवाह बना। बता दें कि केरल के कोच्चि में रविवार को एक यहूदी शादी हुई, जिसका दूल्हा अमेरिकी नागरिक है। वहीं दुल्हन केरल की निवासी है। वहीं इस यहूदी शादी के लिए रब्बी (इस्राइली पुजारी) को खास तौर पर इस्राइल से बुलाया गया था। केरल में पूरे 15 साल बाद कोई यहूदी शादी हुई। 
विज्ञापन


कोच्चि के रिसॉर्ट में हुई ये खास शादी
कोच्चि के एक रिसोर्ट में रशेल और रिचर्ड ने यहूदी रीति-रिवाज से शादी की। रिचर्ड एक अमेरिकी नागरिक है। वहीं दुल्हन रशेल, क्राइम ब्रांच के पूर्व प्रमुख बिनॉय मालाखई की बेटी है। इससे पहले केरल में साल 2008 में यहूदी रीति रिवाज से शादी हुई थी और अब पूरे 15 साल बाद यहूदी शादी हुई। सोशल मीडिया पर इस शादी के वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिचर्ड अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा में इंजीनियर हैं।
विज्ञापन


शादी में भारतीयता का तड़का लगाते हुए दूल्हे रिचर्ड ने शेरवानी पहनी, वहीं दुल्हन रशेल साड़ी पहने नजर आईं। दूल्हा पक्ष की तरफ से शादी में 20 लोग शामिल हुए। शादी में खाना भी यहूदी  धर्म और  संस्कृति के अनुसार रखा गया था। शादी में शामिल लोगों ने हिब्रू गीतों पर डांस भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो हजार साल पहले केरल आए थे यहूदी
केरल के पर्यटन विभाग की वेबसाइट के अनुसार, केरल में यहूदी करीब दो हजार साल पहले आए थे। ये यहूदी व्यापार के लिए केरल पहुंचे थे और कुछ यहीं बस गए। केरल के अंजुवन्नम में यहूदी बस्ती होने का पहला आधिकारिक रिकॉर्ड मिला था। इस्राइल के बनने के बाद केरल से बड़ी संख्या में यहूदी इस्राइल चले गए थे। केरल में यहूदियों के कई पूजा स्थल, जिन्हें सिनोगोग कहते हैं, भी मौजूद हैं। फिलहाल केरल में अधिकतर यहूदी समुदाय कोच्चि में ही रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed