केरल सोना तस्करी : एनआईए ने दर्ज किया मामला, अग्रिम जमानत याचिका का किया विरोध
केरल सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश की अग्रिम जमानत याचिका पर केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार तक सुनवाई स्थगित कर दी है। केंद्र सरकार के वकील रवि प्रकाश ने अदालत से कहा, 'चूंकि इसकी जांच एनआईए कर रही है, इसलिए उच्च न्यायालय जमानत याचिका पर विचार नहीं कर सकता है और मामले को विशेष अदालत द्वारा निपटाया जाना चाहिए।' वहीं, एनआईए ने भी इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल हाईकोर्ट को बताया है कि राजनयिक के सामान के जरिए सोने की तस्करी करने की कोशिश करने वाली महिला स्वप्ना सुरेश के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनआईए ने पीएमएलए के तहत स्वप्ना सुरेश, आर सरित कुमार, फाजिल फरीद, संदीप नायर व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
NIA registers FIR in #KeralaGoldScandal case under Unlawful Activities (Prevention) Act, 1967, against Sarith, Swapna Prabha Suresh, Fazil Fareed, Sandeep Nair and others in connection with the seizure of 30 kg of gold at Trivandrum International Airport on 05.07.2020. pic.twitter.com/TFb60Q5WEz
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 10, 2020
बता दें कि तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर कार्गो के माध्यम से आए एक राजनयिक के सामान से 30 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। इस मामले में सीमा शुल्क विभाग ने कहा है कि उसे संदेह है कि तस्करी के गिरोह ने राजनयिक छूट प्राप्त एक व्यक्ति के नाम का दुरुपयोग किया है। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी है।
सीएम विजयन ने किया केंद्र के दखल का स्वागत
वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है, मैं इस मामले में केंद्र सरकार के समय से दखल देने का स्वागत करता हूं। एनआईए ने जांच शुरू कर दी है और मुझे उम्मीद है कि वह पुराने सोने की तस्करी के मामलों की भी छानबीन करेंगे।I welcome the timely intervention of central Government. NIA (National Investigation Agency) has started its probe and I hope they will look into past gold smuggling cases also: Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan pic.twitter.com/qJDx7ZfxuR
— ANI (@ANI) July 10, 2020
स्वप्ना बोली- यूएई राजनयिक का माना था निर्देश
सोना तस्करी की मुख्य आरोपी स्वप्ना ने पहली बार गुरुवार को ऑडियो संदेश जारी करके मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उसका कहना है कि इसमें उसकी कोई भूमिका नहीं है। उसका कहना है कि ऐसा यूएई के राजनयिक राशिद खमीस के निर्देशों के अनुसार किया गया। कार्गो परिसर में सामान को जब क्लियर नहीं किया जा सका तो राशिद ने उसे सीमा शुल्क अधिकारियों से संपर्क करने को कहा था। इसी आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों से बात की थी। तब मुझे नहीं पता था कि खेप कहां से आई थी और इसमें क्या है।यह भी पढ़ें- केरल सोना तस्करी मामले की जांच करेगी एनआईए, गृह मंत्रालय ने दिए आदेश