फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala govt says no official version of Bharat Mata picture so it cannot be allowed in government programs

विजयन सरकार का बयान: 'भारत माता का कोई आधिकारिक संस्करण नहीं, कार्यक्रमों में इस्तेमाल की अनुमति नहीं दे सकते'

Fri, 06 Jun 2025 01:20 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 01:20 PM IST
सार

केरल की वामपंथी सरकार ने स्पष्ट किया कि वह राजभवन में पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत माता के चित्र के इस्तेमाल से सहमत नहीं है। सरकार का कहना है कि इस चित्र को संविधान या भारत सरकार द्वारा आधिकारिक संस्करण के रूप में अधिकृत नहीं किया गया है। इसलिए, सरकारी कार्यक्रमों में इस चित्र के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जा सकती है।  

विज्ञापन
Kerala govt says no official version of Bharat Mata picture so it cannot be allowed in government programs
पिनाराई विजयन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की सरकार शुक्रवार को भारत माता के चित्र को लेकर असहमति जताई। वामपंथी सरकार ने स्पष्ट किया कि वह राजभवन में पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत माता के चित्र के इस्तेमाल से सहमत नहीं है। विजयन सरकार ने कहा कि इस चित्र को संविधान या भारत सरकार द्वारा आधिकारिक संस्करण के रूप में अधिकृत नहीं किया गया है। सरकार का यह रुख राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत माता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजभवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भारत माता के चित्र को रखा गया था। इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने वाले केरल के कृषि मंत्री पी प्रसाद ने कहा कि सांविधानिक पदों पर बैठे लोग सरकारी कार्यक्रमों को राजनीतिक कार्यक्रमों में नहीं बदल सकते। केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने भी इसी तरह का बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजभवन और राज्यपाल राजनीति से ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को अपने रुख से पीछे हट जाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: जब अमेरिका में बेटे ने पूछा शशि थरूर से सवाल, कांग्रेस सांसद ने जवाब के साथ चुटकी भी ली
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत माता के चित्र पर था राजनीतिक संगठन का ध्वज: प्रसाद
कृषि मंत्री प्रसाद ने एक साक्षात्कार में कहा कि आजादी के बाद से अब तक संविधान या सत्ता में आई किसी भी सरकार ने भारत माता के किसी भी चित्र को आधिकारिक या अधिकृत संस्करण के रूप में स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाले चित्र पर भारतीय ध्वज नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संगठन का झंडा था। इसलिए सरकारी कार्यक्रम के दौरान इसका सम्मान नहीं किया जा सकता।


निजी कार्यक्रमों में चित्र पर श्रद्धांजलि देने के लिए स्वतंत्र हैं राज्यपाल: प्रसाद
मंत्री प्रसाद ने आगे कहा कि विशेष राजनीतिक संगठन और राज्यपाल निजी कार्यक्रमों में चित्र पर श्रद्धांजलि देने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन राज्य सरकार के कार्यक्रमों में ऐसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, 'हम सभी का एक राजनीतिक दृष्टिकोण होता है, लेकिन सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों के पास इसे व्यक्त करने के तरीके पर प्रतिबंध होते हैं।' 

ये भी पढ़ें: Maharashtra: ठाणे निगम अधिकारियों पर हमला करने का आरोपी बिल्डर बरी, अदालत ने अभियोजन पक्ष की चूक का हवाला दिया

मंत्री ने राज्यपाल के रुख पर उठाया सवाल
मंत्री प्रसाद ने आगे कहा कि सरकार का मानना है कि सांविधानिक प्रतिष्ठान द्वारा ऐसा रुख नहीं अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित व्यक्ति इसे सही करेंगे। मंत्री ने यह भी सवाल उठाया कि राज्यपाल इस मुद्दे पर 'कठोर' क्यों हैं, जबकि राज्य के किसी भी पूर्व राज्यपाल और यहां तक कि देश के राष्ट्रपति ने भी अतीत में ऐसा नहीं किया है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed