फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala govt modifies relaxations in Lockdown, Not to allow buses, hotels and other non essential shops

केंद्र की आपत्ति के बाद केरल सरकार का यू-टर्न, लॉकडाउन में दी गई ढील को बदलने का किया फैसला

Mon, 20 Apr 2020 06:02 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 20 Apr 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Kerala govt modifies relaxations in Lockdown, Not to allow buses, hotels and other non essential shops
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, केरल सरकार के लॉकडाउन में कुछ छूट देने के एलान पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद केरल सरकार ने लॉकडाउन में दी गई ढीलों में संशोधन करने का फैसला किया। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने कोविड-19 लॉकडाउन दिशानिर्देशों में केरल सरकार द्वारा कुछ ढील देने पर कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद केरल सरकार ने सोमवार को लॉकडाउन के दौरान बसों के चलने, होटलों के खुलने और दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठकर यात्रा करने की अनुमति देने वाले फैसले को वापस ले लिया। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह राज्य के मुख्य सचिव टॉम जोस के साथ आयोजित एक बैठक में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा यह निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि लेकिन अब प्रतिबंधों पर एक औपचारिक आदेश आज ही जारी किया जाएगा। जिसमें बसों को चलाने की अनुमति नहीं होगी, रेस्तरां बंद रहेंगे और नाई की दुकानें बंद रहेंगी। केवल पार्सल सेवा की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने खत लिखकर जताई कड़ी नाराजगी
दरअसल, केंद्रीय गृह सचिव ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर केरल सरकार को अतिरिक्त छूट देने पर आपत्ति जताई थी। केरल सरकार को लिखे पत्र में कहा गया कि राज्य सरकार ने 17 अप्रैल को बंद संबंधी उपायों के लिए संशोधित दिशा-निर्देशों को प्रसारित किया जिसमें उन गतिविधियों की इजाजत दी गई जो केंद्र सरकार द्वारा 15 अप्रैल को जारी संगठित संशोधित निर्देशों के तहत प्रतिबंधित हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा कि यह गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को हल्का करना और आपदा प्रबंधन कानून के तहत 15 अप्रैल को जारी उसके आदेश का उल्लंघन करना है। 

अन्य राज्यों के लिए भी जरूरी निर्देश जारी
गृह मंत्रालय ने अन्य राज्यों से भी कहा है कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से खतरे में डाल रहा है। कोविड-19 फैलने का जोखिम भी बढ़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा हो रही है।




गृह मंत्रालय ने आगे कहा कि सामाजिक दूरी संबंधी नियमों का उल्लंघन किए जाने के साथ ही शहरी इलाकों में वाहनों की आवाजाही देखने को मिल रही है। इंदौर, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोलकाता और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों में कोविड-19 की स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed