फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Govt announces rehabilitation package for landslide-hit Wayanad

Wayanad: वायनाड में भूस्खलन के बाद छह और शव मिले; सरकार ने प्रभावितों के लिए पुनर्वास पैकेज की घोषणा की

Mon, 05 Aug 2024 11:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 05 Aug 2024 11:19 PM IST
सार

Wayanad: केरल के वायनाड जिला प्रशासन ने बताया कि सोमवार को छह और शव बरामद हुए हैं। जिसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 226 हो गई। उन्होंने बताया कि शवों की पहचान के लिए वैज्ञानिक जांच जरूरी है और इस संबंध में 83 रक्त नमूने एकत्र किए गए हैं। 

विज्ञापन
Kerala Govt announces rehabilitation package for landslide-hit Wayanad
वायनाड में छह और शव बरामद हुए। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के बाद बचाव कार्य और राहत अभियान अभी भी जारी है। राज्य सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि जिले के भूस्खलन प्रभावितों के लिए एक व्यापक पुनर्वास परियोजना शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। घरों का निर्माण किया जाएगा और पुनर्वास के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं जल्द से जल्द प्रदान की जाएंगी। 

विज्ञापन


राज्य के वित्त मंत्री के.एन.बालगोपाल ने भूस्खलन प्रभावित चूरालमाला का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दुनियाभर से कई लोगों ने पुनर्वास में मदद की पेशकश की है। मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा, सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए व्यापक योजना लागू करेगी। अभी राज्य सरकार राहत शिविरों में रह रहे प्रभावितों की मानसिक स्थिति को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि तलाशी अभियान अभी जारी है।
विज्ञापन


छह और शव मिले, मृतकों की संख्या बढ़कर 226 हुई
इस बीच, जिला प्रशासन ने बताया कि सोमवार को छह और शव बरामद हुए हैं। जिसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 226 हो गई। उन्होंने बताया कि शवों की पहचान के लिए वैज्ञानिक जांच जरूरी है और इस संबंध में 83 रक्त नमूने एकत्र किए गए हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने जिले में भूस्खलन में जान गंवाने वाले अज्ञात लोगों के शवों को आज पुथुमाला में सामूहिक रूप से दफनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विभन्न बलों के 1,174 कर्मियों ने खोज अभियान में हिस्सा लिया। उनके साथ 913 स्वयंसेवक और स्थानीय लोग शमिल हुए। राज्य के मंत्रियों के. राजन, ए.के.शशींद्रन और ओर.आर.केलू की मंत्रिमंडलीय उप समिति ने जिलाधिकारी डी.आर. मेघाश्री के साथ विभिन्न राहत गतिविधियों का जायजा लिया। बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजन ने कहा कि चलियार नदी के दोनों ओर नीलांबुर तक खोज अभियान तेज किया जाएगा। सूचीपारा के नीचे के दो झरनों की भी अच्छे से तलाशी ली जाएगी। मंत्री ने कहा कि डीएफओ की निगरानी में वन अधिकारी इस मिशन में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed