{"_id":"64fb3a85261d14f6a000108a","slug":"kerala-government-suspends-ig-lakshman-in-fake-antiquities-case-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: नकली पुरावशेष मामले में केरल सरकार का बड़ा एक्शन, पुलिस महानरीक्षक लक्ष्मण को किया निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: नकली पुरावशेष मामले में केरल सरकार का बड़ा एक्शन, पुलिस महानरीक्षक लक्ष्मण को किया निलंबित
Fri, 08 Sep 2023 08:45 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 Sep 2023 08:45 PM IST
सार
मुख्य सचिव रा जारी आदेश में कहा गया है कि आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) जी लक्ष्मण को अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियमावली के नियम 3(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
विज्ञापन
केरल पुलिस
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकली पुरावशेष मामले में केरल सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए शुक्रवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जी लक्ष्मण को निलंबित कर दिया। आईपीएस लक्ष्मण की ठग एंटीक डीलर मोनसन मावुंकल से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में संलिप्तता सामने आई है, इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एक आदेश में, सरकार ने कहा कि जांच के दौरान अपराध में पुलिस महानिरीक्षक की संलिप्तता सामने आई। साथ ही बताया कि इतने ऊंचे पद के पुलिस अधिकारी की संलिप्तता और गंभीर प्रकृति के मामले में उनकी गिरफ्तारी और बाद में जमानत से पुलिस बल की छवि खराब हुई है और पुलिस बल का अनुशासन भंग हुआ है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव वेणु द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) को अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के नियम 3(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इससे पहले, लक्ष्मण ने भारतीय दंड संहिता की धारा 468 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और अन्य प्रावधानों के तहत दंडनीय विभिन्न अपराधों के लिए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध लेकर केरल उच्च न्यायालय का रुख किया था।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपनी याचिका में दावा किया था कि उन्हें बिना किसी ठोस सबूत के आरोपी बनाया गया है। मूल रूप से चेरथला निवासी मावुंकल अपने पास दुर्लभ और ऐतिहासिक प्राचीन वस्तुओं के होने का दावा करता है। उसे सितंबर 2021 में जिला अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। शाखा उसके खिलाफ कई लोगों से 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही है।
मावुंकल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद केपीसीसी के अध्यक्ष सुधाकरन, लक्ष्मण सहित विभिन्न वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों, वरिष्ठ नौकरशाहों और कई अन्य लोगों के साथ आरोपी की तस्वीरें सामने आईं। छह पीड़ितों द्वारा मुख्यमंत्री से संपर्क करने के बाद मावुंकल के खिलाफ शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से एर्नाकुलम जिला अपराध शाखा को भेज दी गई थी। वहीं, कुछ साल पहले एक नाबालिग लड़की के साथ बार-बार दुष्कर्म करने के जुर्म में मावुंकल को हाल ही में जीवत पर्यंत कारावास की सजा सुनाई गई थी।