केरल सोने की तस्करी का मामला: एनआईए ने इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में सोने की तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इंटरपोल से आरोपी फैसल फरीद के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया। एनआईए के अधिकारी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को सोने की तस्करी के मामले में सबूत संग्रह के लिए तिरुवनंतपुरम में उनके निवास स्थान पर ले गए हैं।
Kerala gold smuggling case: National Investigation Agency (NIA) request Interpol to issue blue corner notice (to collect information on suspects) against accused Faisal Fareed.
— ANI (@ANI) July 18, 2020विज्ञापन
बता दें कि केरल में सोने की तस्करी मामले के मुख्य आरोपी सारथ पीएस को एनआईए की विशेष अदालत ने शुक्रवार को सात दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। एनआई ने एक अर्जी दाखिल कर पूछताछ के लिए यूएई वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी को हिरासत में दिए जाने का अनुरोध किया था। जिसपर सुनवाई करते हुए विशेष अदालत ने आरोपी की हिरासत को मंजूरी दे दी।
अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य आरोपी सारथ पीएस को पूछताछ के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया। इससे पहले विशेष अदालत ने इस मामले के दो और आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को आठ दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया था।
क्या है केरल में सोने की तस्करी का मामला
यह पूरा मामला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में यूएई के पता वाले डिप्लोमैटिक कार्गो से 30 किलो सोना चुराने का है। दावा किया गया था कि कार्गो के संबंध में स्वप्ना सुरेश ने एयरपोर्ट के अधिकारी से संपर्क साधा था। यूएई वाणिज्य दूतावास जनरल ऑफिस के उच्च कूटनीतिज्ञ राशिद खामिस अल शामली के कहने पर कथित तौर पर संपर्क किया गया था। तस्करी किए गए सोने की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई है।
ये सोना उस कार्गो में छिपाया गया था जिसमें बिस्किट, नूडल्स, बाथरूम का सामान रखा जाता था, लेकिन कस्टम को तस्करी को लेकर पहले से सूचना मिल चुकी थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने स्वप्ना सुरेश, फाजिल फरीद और संदीप नायर को इस मामले में आरोपी बनाया है। तीनों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।