फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Fireworks Accident updates reactions police investigation news in hindi

केरल पटाखा विस्फोट: प्रियंका ने जताई चिंता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की राहत प्रयासों में शामिल होने की अपील

Tue, 29 Oct 2024 01:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 29 Oct 2024 01:37 PM IST
सार

प्रियंका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। जिलाधिकारी ने मंगलवार को कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुरक्षा सावधानियों के नियमों का उल्लंघन हुआ है। पटाखा भंडारण की जगह आतिशबाजी की जगह से 100 मीटर दूरी पर थी।

विज्ञापन
Kerala Fireworks Accident updates reactions police investigation news in hindi
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के कासरगोड में दिवाली से ठीक पहले अंजूतामबलम वीरकावु मंदिर में उत्सव के दौरान आतिशबाजी में विस्फोट होने से कम से कम 154 लोग घायल हो गए। इस हादसे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चिंता जताई। उन्होंने बताया कि वह मंदिर में पटाखा दुर्घटना की थबर से परेशान हैं। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत प्रयासों में जुटने और समर्थन का आग्रह किया। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "कासरगोड में पटाखा विस्फोट से परेशान हूं। इस हादसे में सैंकड़ों लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ गंभीर रूप से घायल हैं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ है। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करती हूं कि वे राहत प्रयास में जुटे और इसका समर्थन करें। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।"
विज्ञापन
भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया
कासरगोड पटाखा विस्फोट घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंथनी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है। 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। केंद्र सरकार स्थिति का जायजा ले रही है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष और केरल से हमारे दो केंद्रीय मंत्री स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। कई सारे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करते हैं कि घायलों को उचित चिकित्सा सुविधाएं मिलें और पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।"

पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात को कासरगोड जिले के नीलेश्वरम के पास 'अंजूतामबलम वीरकावु मंदिर' में उत्सव के दौरान पटाखा विस्फोट हुआ। जिलाधिकारी ने मंगलवार को कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुरक्षा सावधानियों के नियमों का उल्लंघन हुआ है। पटाखा भंडारण की जगह आतिशबाजी की जगह से 100 मीटर दूरी पर थी। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि जब आतिशबाजी हो रही थी तो एक चिंगारी पटाखा भंडारण वाली जगह गिरी और उससे धमाका हो गया। इस हादसे में कई लोग झुलस गए।  

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंदिर समिति के आठ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बिना अनुमति के आतिशबाजी करने और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में मंदिर समिति के सदस्यों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में कहा गया है कि लापरवाही के कारण आतिशबाजी भंडारण क्षेत्र में आग लग गई।

प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को किया संबोधित 
प्रियंका गांधी ने हाल ही में अपनी चुनावी पारी का आगाज किया। उन्होंने 23 अक्तूबर को वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि उन्होंने बाद में रायबरेली की सीट अपने पास बरकरार रखी और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। जिसके कारण अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।


मंगलवार को एक सभा को संबोधित हुए प्रियंका गांधी ने कहा, मेरे भाई की छवि को खराब करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान में बहुत सारे पैसे और बहुत सारे संसाधन खर्च किए गए। एक समय ऐसा भी था, जब सभी ने उससे मुंह मोड़ लिया था, लेकिन अब सभी उससे बहुत प्यार करते हैं, उसका समर्थन करते हैं। आज जो सब देख रहे हैं, यह आपने पहले देखा है। आपने इस आदमी की लड़ाई को दूसरों से पहले ही पहचान लिया था। वायनाड के लोगों से उसे बहुत प्यार मिला।

प्रियंका गांधी ने 23 अक्तूबर को वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। यह प्रियंका गांधी का पहला चुनाव है। वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी का सामना भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास से होने वाला है। हालांकि, नव्या हरिदास ने पहले ही प्रियंका गांधी को कड़े मुकाबले की चुनौती दे चुकी हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed