{"_id":"608adbd88ebc3ebd004995da","slug":"kerala-exit-poll-results-2021-ldf-may-return-for-second-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Exit Poll 2021: कोरोना पर नियंत्रण से जीता जनता का भरोसा, एग्जिट पोल में एलडीएफ की सत्ता कायम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Exit Poll 2021: कोरोना पर नियंत्रण से जीता जनता का भरोसा, एग्जिट पोल में एलडीएफ की सत्ता कायम
Thu, 29 Apr 2021 09:46 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 29 Apr 2021 09:46 PM IST
सार
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के अनुसार केरल में एलडीएफ को 104 से 120 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं वहीं यूडीएफ को 20 से लेकर 36 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
Kerala exit poll 2021: केरल एक्जिट पोल 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल विधानसभा चुनावों के संभावित परिणामों को लेकर कई एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। केरल को लेकर प्रत्येक एग्जिट पोल में लेफ्ट की सरकार के फिर से सत्ता में आने की संभावना बताई गई है। कोरोना पर नियंत्रण करने के लिए सरकार द्वरा उठाए गए कदमों को जनता ने पसंद किया है और एलडीएफ को एक बार फिर से सत्ता में आने का मौका दिया है। बता दें कि केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं। आइए जानते हैं प्रत्येक एक्जिट पोल के नतीजे क्या कह रहे हैं...
विज्ञापन
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के अनुसार केरल में एलडीएफ को 104 से 120 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं वहीं यूडीएफ को 20 से लेकर 36 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं। अन्य को भी शून्य से लेकर दो सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
वहीं सी वोटर सर्वे के अनुसार केरल में एलडीएफ को 74 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं वहीं यूडीएफ को 65 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा एवं अन्य को शून्य सीटें मिल सकतीं हैं।
विज्ञापन
टुडेज चाणक्य के अनुसार केरल में एलडीएफ को 93-111 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं वहीं यूडीएफ को 26-44 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को शून्य से छह सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है जबकि अन्य को शून्य से तीन सीटें मिल सकतीं हैं।
सीएनएक्स सर्वे के अनुसार केरल में एलडीएफ को 72-80 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं वहीं यूडीएफ को 58-64 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को एक से पांच सीटों पर संतोष करना पर सकता है जबकि अन्य को शून्य सीटें मिल सकतीं हैं।
बता दें कि 15वीं केरल विधानसभा के लिए 6 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में कुल 74.02 फीसदी मतदान हुआ था। केरल में कुल 957 उम्मीदवार मैदान में हैं।
एलडीएफ संयोजक और माकपा के राज्य प्रभारी सचिव ए विजयराघवन ने मतदान के अगले दिन मीडिया को बताया था कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें हासिल करेगा। कांग्रेस-गठबंधन की इस बार सबसे बुरी तरीके से हार होगी।