{"_id":"58de464d4f1c1bb01063e92c","slug":"kerala-convict-hurls-slipper-at-a-trial-court-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरलः सजा सुनते ही भड़का मुजरिम, भरी कोर्ट में जज पर फेंकी चप्पल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरलः सजा सुनते ही भड़का मुजरिम, भरी कोर्ट में जज पर फेंकी चप्पल
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Fri, 31 Mar 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के वायानंद जिले में एक मुजरिम को सजा सुनाए जाने के बाद जज पर चप्पल फेंकने का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह घटना ट्रायल कोर्ट की है।
विज्ञापन
ट्रायल कोर्ट के जज ने मुजरिम को एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के मामले में 21 साल जेल की सजा सुनाई थी। मुजरिम जज के फैसले से इतना तैश में आ गया कि उसने गुस्से में आकर जज पर चप्पल फेंक दी। हालांकि आरोपी को तुरंत ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया और उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नेताओं, मशहूर हस्तियों पर चप्पल फेंकने और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले भारत सहित कई देशों में सामने आए हैं। लेकिन एक मुजरिम के जज पर चप्पल फेंकने का अपनी तरह का यह पहला मामला माना जा रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ द्वारा एयर इंडिया के स्टाफ को चप्पल से पीटने का मामला भी सुर्खियों में है। इस घटना के बाद करीब 7 एयरलाइंस ने गायकवाड़ को बैन कर दिया।
Convict hurls slipper at a trial court Judge in Kerala's #Wayanad after he was sentenced 21 years in prison for sexually assaulting a minor.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 31, 2017