फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Congress MP Hibi Eden wife Anna Linda Eden Controversial post on Facebook

कांग्रेस सांसद की पत्नी की पोस्ट पर बवाल, लिखा- किस्मत दुष्कर्म की तरह, रोक ना सको तो मजा लो

Tue, 22 Oct 2019 04:52 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: आसिम खान Updated Tue, 22 Oct 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Kerala Congress MP Hibi Eden wife Anna Linda Eden Controversial post on Facebook
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन और पत्नी अन्ना लिंडा ईडन - फोटो : Facebook

केरल से कांग्रेस सांसद हिबी ईडन की पत्नी अन्ना लिंडा ईडन की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल खड़ा हो गया है। लिंडा ईडन ने फेसबुक पर लिखा कि किस्मत दुष्कर्म की तरह होती है, अगर आप उसे रोक नहीं सकते हैं तो उसका आनंद लीजिए। 

विज्ञापन


ईडन की इस पोस्ट पर लोगों ने आलोचना शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने अपनी पोस्ट पर माफी मांगते हुए उसे फेसबुक से हटा दी। मंगलवार सुबह अन्ना लिंडा ईडन ने फेसबुक पर वीडियो डालते हुए ये पोस्ट लिखी थी। उन्होंने एक वीडियो और अपने पति और कांग्रेस सांसद हिबी ईडन की फोटो भी अपलोड की थी। 
विज्ञापन


लोगों का मानना है कि इस इन दिनों कोच्चि में बारिश की वजह से पानी भरा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी पोस्ट को उसी से जोड़कर देखा। यूजर्स ने उनपर कोच्चि के हालात का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिबी ईडन केरल की एर्नाकुलम लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं और पहली बार चुनाव जीत कर आए हैं। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी से ही विधायक भी रह चुके हैं, 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed