फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala cm pinarayi vijayan have assets worth rs 54 lakhs

केरल: सीएम पिनाराई विजयन के पास कुल 54 लाख रुपये की संपत्ति

Thu, 18 Mar 2021 03:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 18 Mar 2021 03:25 AM IST
विज्ञापन
kerala cm pinarayi vijayan have assets worth rs 54 lakhs
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनके पास कुल 54 लाख रुपये की संपत्ति है। विजयन ने कन्नूर जिले की धर्मादम सीट से सोमवार को नामांकन दाखिल किया था।

विज्ञापन


विजयन ने अपने नामांकन में बताया कि उनकी अचल संपत्ति की कुल कीमत 51.95 लाख रुपये हैं जिसमें दो प्लॉट और उनका घर शामिल है। इसके अलावा उनके पास 2.04 लाख रुपये की चल संपत्ति है जिसमें एसबीआई खाते में जमा 78,048 रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन


बैंक जमा के अलावा उनके पास मलयालम कम्युनिकेशन लिमिटेड के दस हजार रुपये की कीमत वाले 1000 शेयर और केआईएएल के एक लाख रुपये के शेयर हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक 2020-21 के दौरान विजयन की कुल आय 2,87,860 रुपये है। वहीं उनकी पत्नी कमला के बैंक खाते में 5,47,803 रुपये हैं और उनकी नाम पर कुल 35 लाख रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयन के नाम दो मामले लंबित
हलफनामे में विजयन ने बताया कि उनके खिलाफ दो मामले लंबित हैं। इसमें एसएनसी लावलिन मामला भी शामिल है जिसमें विशेष सीबीआई कोर्ट ने उन्हें रिहा किया है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

नेता विपक्ष के पास 1.23 करोड़ की संपत्ति
वहीं केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 1.23 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की है। इसमें 76,20,620 रुपये की अचल संपत्ति और 47,26,091 रुपये की चल संपत्ति शामिल है।


इसमें एक  कार, एक एलआईसी पॉलिसी और शेयर व बॉन्ड शामिल हैं। चेन्निथला ने अल्लफुजा जिले के हरिप्पद सीट से नामांकन दाखिल किया है। उनकी पत्नी अनीता रमेश के नाम पर 2,20,77,033 रुपये की संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed