{"_id":"5b31b6734f1c1bb26e8b9f7d","slug":"kerala-church-suspended-five-priests-over-allegations-of-blackmailing-and-sexually-exploiting-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च में महिला का यौन उत्पीड़न, पांच पादरी निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चर्च में महिला का यौन उत्पीड़न, पांच पादरी निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थिरुवला
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरला के एक क्रिश्चियन चर्च ने अपने पांच पादरियों को निलंबित कर दिया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने एक शादीशुदा महिला का कथित यौन उत्पीड़न किया है। यह घटना तब सामने आई जब कोट्टायम जिले के थिरुवल्ला में रहने वाले महिला के पति ने इसकी शिकायत मलनकरा के ऑर्थोडॉक्स चर्च में की। उसने बताया कि उनकी पत्नी द्वारा एक पादरी के सामने की गई स्वीकारोक्ति का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया गया। जबकि चर्च के कानून के तहत उन बातों को गुप्त रखना चाहिए था।
विज्ञापन
चर्च के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पादरियों को निलंबित करके जांच के आदेश दे दिए गए हैं लेकिन उन पादरियों के नाम बताने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है चूंकि आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं मिली है। चर्च के सूत्रों के अनुसार तीन पादरी थिरुवला के निरानाम धर्म प्रांत के हैं और एक दिल्ली तथा एक थुमपामोन धर्मप्रांत का है।
विज्ञापन
एक ऑडियो क्लिप में पति अपनी पत्नी के साथ हुई घटना के बारे में बता रहा है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से काफी शेयर की जा रही है। थिरुवला के रहने वाले पति ने क्लिप में बताया है कि शादी से पहले एक पादरी ने उसकी पत्नी के साथ यौन दुर्व्यवहार किया था। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद भी पादरी ने यह दुर्व्यवहार जारी रखा। बेटी के बापतिस्म के दौरान उसकी पत्नी ने अपनी आप-बीती दूसरे पादरी को बताई। उसकी परेशानी को सुलझाने की बजाए उसने भी यौन दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के पति का कहना है कि दूसरे पादरी ने इसकी सूचना अपने साथी पादरियों को दी जिन्होंने उसकी पत्नी का कथित तौर पर शोषण करना शुरू कर दिया। ऑडियो क्लिप में उसने सभी पादरियों को पद से हटाने की मांग की है और कहा कि वह पत्नी को और बेइज्जती से बचाने के लिए उसकी पहचान को सार्वजनिक तौर पर उजागर नहीं करना चाहता।
चर्च के प्रवक्ता का कहना है कि कुछ आरोप बहुत पुराने हैं जिनकी पुष्टि करने के लिए एक गहन जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ आरोप सही पाए जाते हैं तो चर्च इसकी शिकायत पुलिस में करेगी।