{"_id":"5ae7f2bf4f1c1b6e098b73b3","slug":"kerala-case-registered-against-vhp-leader-sadhvi-sataswathy-for-making-hate-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"VHP नेता साध्वी सरस्वती बोलीं- लव जिहादियों को काटने के लिए तलवार का करें प्रयोग, दर्ज हुआ केस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
VHP नेता साध्वी सरस्वती बोलीं- लव जिहादियों को काटने के लिए तलवार का करें प्रयोग, दर्ज हुआ केस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 May 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी सरस्वती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन पर 27 अप्रैल को कासारागोड में एक सभा के दौरान घृणा फैलाने वाला भाषण देने का आरोप है। साध्वी पर सेक्शन 295A, 153A और IPC 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि साध्वी सरस्वती पर पहले भी भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगते रहे हैं। साध्वी पर आरोप है कि 28 अप्रैल को उन्होंने कहा था कि लव जिहादियों को काटने के लिए हिंदुओं को तलवार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग गौहत्या करते हैं उनके खिलाफ भी तलवार रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
जिस कार्यक्रम में साध्वी ने यह बात कही उसमें बडियाडुक्की पंचायत के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता के एन कृष्णा भाट मौजूद थे। हालांकि कासरगोड कांग्रेस अध्यक्ष हक्कीम कुन्निल ने कहा कि इस कार्यक्रम में जाने के लिए पंचायत समिति के नेताओं को बैन कर दिया गया है। के एन कृष्णा को भी इस कार्यक्रम में जाने से मना किया गया था लेकिन फिर भी वह इस कार्यक्रम में गये।
विज्ञापन
Kerala: Police has registered a case against VHP leader Sadhvi Sataswathy under sections 295A,153A and IPC 506 for making hate speech at a public meeting in Kasaragod on April 27.
— ANI (@ANI) May 1, 2018