फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Bypoll: Setback for LDF, Congress candidate wins Thrikkakara seat by huge margin

विधानसभा उपचुनाव: केरल से कांग्रेस के लिए 'गुड न्यूज', उत्तराखंड में भाजपा का परचम तो ओडिशा में बीजद जीत के करीब

Fri, 03 Jun 2022 03:26 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 03 Jun 2022 03:26 PM IST
सार

केरल उपचुनाव में कांग्रेस-यूडीएफ उम्मीदवार उमा थामस ने थ्रीक्काकरा सीट से भारी अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी व एलडीएफ प्रत्याशी जो जोसेफ को 25 हजार मतों से हराया है।

विज्ञापन
Kerala Bypoll: Setback for LDF, Congress candidate wins Thrikkakara seat by huge margin
केरल में कांग्रेस कार्यालय पर जश्न मनाते कार्यकर्ता - फोटो : ANI

विस्तार

केरल उपचुनाव में कांग्रेस-यूडीएफ उम्मीदवार उमा थामस ने थ्रीक्काकरा सीट से भारी अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी व एलडीएफ प्रत्याशी जो जोसेफ को 25 हजार मतों से हराया है। इस सीट पर 31 मई को उपचुनाव कराए गए थे, जिसके लिए वोटों की गिनती आज हुई। पिछले दो बार से यह सीट कांग्रेस के ही खाते में थी। हालांकि, दो बार के विधायक पीटी थामस के निधन के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गए थे। इसके बाद उनकी पत्नी उमा थामस को इस सीट से उतारा गया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उपचुनाव में उमा थामस को 72,000 से अधिक वोट मिले, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जोसेफ को केवल 47,000 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं भाजपा प्रत्याशी ए एन राधाकृष्णन तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीएफ के लिए बड़ा झटका 
कांग्रेस-यूडीएफ अपनी इस सीट को बरकरार रखने में कामयाब हुई है। इसे एलडीएफ के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। दरअसल, उमा थामस के खिलाफ यहां मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी प्रचार किया था, इसके बावजूद कांग्रेस-यूडीएफ ने यहां अप्रत्याशित जीत हासिल की है। कांग्रेस ने इस जीत को सीएम विजयन सरकार की पहली वर्षगांठ पर तमाचा बताया है। 

चंपावत में जीते सीएम पुष्कर धामी
उत्तराखंड में हुए उपचुनावों में 58 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव में ऐतहिासिक जीत हासिल की है। उनकी जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। जैसे-जैसे मतगणना के रुझान सामने आते रहे, भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता गया। सीएम के चुनाव जीतने की घोषणा होते ही भाजपाइयों ने दिल खोल कर जश्न मनाया। वहीं सीएम धामी भी नतीजे आने के तुरंत बाद जनता का आभार व्यक्त करने टनकपुर पहुंचे। 


सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में थे। पहले ही राउंड के नतीजे सामने आने के बाद सीएम धामी की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए वह रिकॉर्ड मतों की ओर बढ़े। 

ओडिशा में बीजद प्रत्याशी जीत के करीब 
ओडिशा की ब्रजराजनगर सीट पर बीजद प्रत्याशी अलका मोहंती प्रचंड जीत की ओर से बढ़ रही हैं। 16वें राउंड की मतगणना के बाद पार्टी की अलका मोहंती को 75317 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर बीजेपी को 18897 और कांग्रेस को 21221 वोट मिले। उनकी जीत तय मानी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed