फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala assembly session second day also went in Sabrimala conflict

केरल विधानसभा सत्र का दूसरा दिन भी चढ़ा सबरीमला विवाद की भेंट

Thu, 29 Nov 2018 02:45 PM IST
भाषा, तिरुवनंतपुरम
भाषा, तिरुवनंतपुरम Updated Thu, 29 Nov 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
Kerala assembly session second day also went in Sabrimala conflict
सबरीमाला - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने सबरीमाला विवाद पर चर्चा की मांग करते हुए गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी विधानसभा की कार्यवाही में बाधा पहुंचाई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के विधायक खड़े होकर विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन से प्रश्नकाल स्थगित करने का अनुरोध करने लगे। 
विज्ञापन


कुछ विपक्षी विधायक विधानसभा अध्यक्ष के आसन के सामने काला बैनर लेकर पहुंचे जिन पर लिखा था सबरीमाला में लगी निषेधाज्ञा और पाबंदियां हटाओ। विधायकों ने इस दौरान "सबरीमला बचाओ" के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीतला ने विधानसभा अध्यक्ष से सबरीमाला में सुविधाओं की कमी और श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को लेकर स्थगन प्रस्ताव के संबंध में उनके नोटिस को मंजूर करने की मांग की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन ने कहा कि 'प्रश्नकाल जनता से जुड़े मु्द्दों पर चर्चा के लिए होता है और इसे स्थगित करना आम जनता को चुनौती देना होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीरामकृष्णन ने कहा, 'सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में महिलाओं का प्रवेश एक अहम मुद्दा है लेकिन अकेले इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की जा सकती।' इसके बाद भी नारेबाजी बंद नहीं होने के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed