फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Assembly passes unanimous resolution against Election commission SIR

SIR: 'पिछले दरवाजे से एनआरसी लागू करने की हो रही कोशिश', केरल विधानसभा में एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पारित

Mon, 29 Sep 2025 02:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 29 Sep 2025 02:42 PM IST
सार

बिहार में लागू की गई एसआईआर में लोगों को मतदाता सूची से अतार्किक तरीके से बाहर रखे का आरोप लगाते हुए सीएम विजयन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी यही तरीका अपनाया जा सकता है।

विज्ञापन
Kerala Assembly passes unanimous resolution against Election commission SIR
पिनाराई विजयन, सीएम, केरल - फोटो : ANI

विस्तार

केरल विधानसभा ने सोमवार को राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव में चुनाव आयोग से मतदाता सूची का पुनरीक्षण पारदर्शी तरीके से करने की अपील की गई है। सीएम विजयन ने यह प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने भी मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव का समर्थन किया।
विज्ञापन


'पिछले दरवाजे से एनआरसी लागू करने की कोशिश'
प्रस्ताव में, मुख्यमंत्री ने एसआईआर को लागू करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा जल्दबाजी में उठाए गए कदमों को लेकर चिंता जाहिर की और इस कदम के पीछे गलत मंशा होने की आशंका जाहिर की। सीएम ने प्रस्ताव में कहा कि चुनाव आयोग एसआईआर के जरिए पिछले दरवाजे से एनआरसी लागू करने की कोशिश कर रहा है। बिहार में लागू की गई एसआईआर में लोगों को मतदाता सूची से अतार्किक तरीके से बाहर रखे का आरोप लगाते हुए सीएम विजयन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी यही तरीका अपनाया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रस्ताव में चुनावी राज्यों केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एसआईआर लागू करने की कोशिशों पर सवाल उठाए गए, जबकि बिहार में एसआईआर प्रक्रिया की संवैधानिक वैधता पहले ही सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। सीएम ने प्रस्ताव में कहा कि एसआईआर को जल्दबाजी में लागू करने की कोशिश, लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kerala: 'सबरीमाला के सोने से बने चबूतरे के गायब होने के पीछे साजिश', मंत्री और टीडीबी ने की जांच की मांग

'हाशिए पर पड़े लोगों को मतदाता सूची से बाहर किया जा सकता है'
सीएम ने कहा, 'केरल में स्थानीय निकाय चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। उसके तुरंत बाद विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसी स्थिति में, एसआईआर को जल्दबाजी में कराना गलत मंशा दर्शाता है।' उन्होंने कहा कि एसआईआर में ऐसे प्रावधान हैं, जिनसे हाशिए पर पड़े लोग मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने आशंका जताई कि मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों में से अधिकतर लोग अल्पसंख्यक समुदाय, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, महिलाओं और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों से होंगे। प्रस्ताव में विजयन ने मतदाता सूची में अनिवासी मतदाताओं के मताधिकार को भी बरकरार रखने की मांग की। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह लोकतंत्र के लिए एक चुनौती है। विधानसभा सर्वसम्मति से मांग करती है कि चुनाव आयोग ऐसे कामों से दूर रहे जो लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed