{"_id":"604a8cf38ebc3e5902116629","slug":"kerala-assembly-election-ramesh-chennithala-accuses-cm-pinarayi-vijayan-of-violation-of-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल विधानसभा चुनाव: रमेश चेन्निथला ने सीएम पिनाराई विजयन पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल विधानसभा चुनाव: रमेश चेन्निथला ने सीएम पिनाराई विजयन पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
Fri, 12 Mar 2021 03:05 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 12 Mar 2021 03:05 AM IST
विज्ञापन
रमेश चेन्निथला
- फोटो : ANI
केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मी चरम पर है। विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सीएम पिनाराई विजयन के खिलाफ शिकायत देकर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने आयोग से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। चेन्निथला ने शिकायत में कहा, विजयन ने 4 मार्च और 6 मार्च को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नए कार्यक्रमों और नीतियों की घोषणा की, जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, चुनावों की घोषणा के बाद मुख्य सचिव या जनसंपर्क विभाग को सरकार की नई नीति या कार्यक्रम के बारे में केवल बात करनी चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री विजयन ने इस नियम का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन