फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala assembly election 2021: transgender woman ananya kumari alex not to contest

केरल: अब चुनाव नहीं लड़ेंगी ट्रांसजेंडर उम्मीदवार अनन्या, बोलीं- मिली हत्या की धमकी 

Sat, 03 Apr 2021 10:53 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 03 Apr 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
kerala assembly election 2021: transgender woman ananya kumari alex not to contest
महिला ट्रांसजेंडर अनन्या कुमारी एलेक्स - फोटो : ANI

केरल की पहली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार अनन्या कुमारी एलेक्स ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। मलप्पुरम जिले के वेंगारा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाली अनन्या ने यह फैसला यूं ही नहीं लिया। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताया। अनन्या ने बताया कि उन्हें वेश्या के तौर पर पेश किया गया है, मारने की धमकी दी गई। अनन्या ने यह भी आरोप लगाया कि डेमोक्रेटिक सोशल जस्टिस पार्टी (DSJP) के नेताओं द्वारा उन्हें गंभीर मानसिक यातना दी गई है। अनन्या कुमारी एलेक्स ने कहा है कि डीएसजेपी नेताओं ने मुझे यूडीएफ उम्मीदवार पीके कुन्हालीकुट्टी के बारे में गलत बोलने और एलडीएफ सरकार की आलोचना के लिए मजबूर किया। इसके अलावा उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान परदा लगाने के लिए भी मजबूर किया था। इस तरह के उत्पीड़न के बाद मैंने फैसला किया कि मैं अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करूंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे  डेमोक्रेटिक सोशल जस्टिस पार्टी के नेताओं द्वारा इस्तेमाल किया गया। मेरे पास एक व्यक्तित्व है और मेरी अपनी राय है। मैं आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार नहीं हूं। अनन्या ने कहा कि मैंने केरल में ट्रांसजेंडर लोगों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया था। पार्टी ने मुझे वेंगारा निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा था। यह मेरा फैसला नहीं था, उन्होंने मुझे चुना था।
विज्ञापन


दरअसल, केरल में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बनाकर अनन्या कुमारी एलेक्स इतिहास बदलने की तैयारी में थीं। डोमेस्टिक सोशल जस्टिस पार्टी (डीएसजेपी) पार्टी की उम्मीदवार अनन्या ने कहा था, 'मैं यहां विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हूं। हम साबित करना चाहते हैं कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति नेता भी हो सकते हैं। अनन्या कहती हैं, मेरी प्राथमिकताएं महिलाओं और ट्रांसजेंडर की सुरक्षा है।' बता दें कि अनन्या कुमारी महिला अधिकारों के लिए लड़ती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed