फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala African Swine Fever Kottayam villages News Updates District Administration to kill pigs

African Swine: केरल के दो गांवों में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का प्रकोप, जिलाधिकारी बोले- सभी सूअरों को मारा जाएगा

Sat, 14 Dec 2024 12:28 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 14 Dec 2024 12:28 AM IST
सार

अफ्रीकी स्वाइन फीवर की खबर एक बार फिर डराने लगी है। ताजा घटनाक्रम केरल के कोट्टायम जिले से सामने आया है। सूअरों को प्रभावित करने वाली यह अत्यधिक संक्रामक बीमारी दो गांवों में फैल गई है।

विज्ञापन
Kerala African Swine Fever Kottayam villages News Updates District Administration to kill pigs
अफ्रीकी स्वाइन फीवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के दो गांवों में अफ्रीकी स्वाइन फीवर के प्रकोप की खबर है। सूअरों को प्रभावित करने वाली एक अत्यधिक संक्रामक और भयानक बीमारी के बारे में अधिकारियों ने बताया कि कोट्टायम जिले के दो गांवों में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का प्रकोप पाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कूट्टिकल और वझूर ग्राम पंचायतों में स्थित दो सूअर फार्म में अफ्रीकी स्वाइन का प्रकोप पाया गया है।
विज्ञापन


अफ्रीकी स्वाइन फीवर के कारण सूअरों को मारा जाएगा
अधिकारियों ने कहा कि कोट्टायम के जिलाधिकारी जॉन वी सैमुअल ने प्रभावित फार्म के सूअरों को मारने का आदेश दिया है। सैमुअल ने कहा, केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रभावित फार्म और एक किलोमीटर के दायरे में सभी सूअरों को मार दिया जाएगा। उनका निपटान भी निर्धारित मानकों के मुताबिक किया जाएगा। जिला पशुपालन अधिकारी को इस प्रक्रिया की देखरेख करने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन


संक्रमित क्षेत्र और निगरानी क्षेत्र पर प्रशासन की पैनी नजर
हालात को अत्यधिक संवेदनशील बताते हुए कोट्टायम के जिलाधिकारी जॉन वी सैमुअल ने बताया कि प्रभावित फार्म के एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल मिजोरम में भी फैल चुका है घातक फीवर
बता दें कि इससे पहले इसी साल सितंबर में मिजोरम में अफ्रीकी स्वाइन फैलने की खबर सामने आई थी। राज्य के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री सी लालसाविवुंगा ने बताया था कि राज्य में स्वाइन बुखार के प्रकोप के कारण 57,000 से अधिक सूअरों की खुद मौत हो गई। जबकि 43,000 से अधिक सूअरों को प्रशासन ने मारने का फैसला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed