फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: 91 students affected by corona infection, tuition center causes proliferation

केरल: एक सरकारी स्कूल के 91 छात्र कोरोना पॉजिटिव, निजी ट्यूशन सेंटर बना वजह!

Tue, 09 Feb 2021 07:37 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 09 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Kerala: 91 students affected by corona infection, tuition center causes proliferation
केरल के एक सरकारी स्कूल में 91 विद्यार्थी मिले कोरोना से संक्रमित - फोटो : सोशल मीडिया

मलप्पुरम (केरल) के पोन्नानी के एक सरकारी स्कूल में 91 विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इस खबर के बाद से अब यह कहा जा रहा है कि इन विद्यार्थियों में संक्रमण का प्रसार एक निजी ट्यूशन सेंटर से हुआ है।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर तिरुर के जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने जानकारी दी है कि फिलहाल ट्यूशन सेंटर को सोमवार को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोन्नानी के दो सरकारी विद्यालयों में कई छात्रों और शिक्षकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए एहतियातन यहां के कुछ अन्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की आरटी-पीसीआर जांच किए जाने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन


कुमार ने कहा, ‘यह पाया गया है कि एक निजी ट्यूशन सेंटर संक्रमण के प्रसार का कारण बना, जहां विद्यार्थी पढ़ाई करने जाते थे।’ उन्होंने यह भी बताया कि मारनचेरी और वनेरी स्कूलों के अलावा आसपास के स्कूलों को भी कुछ दिनों के लिए बंद करा दिया गया है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, इन स्कूलों के कम से कम 22 विद्यार्थियों को पृथक-वास में रखा गया है जो कि इस ट्यूशन सेंटर में पढ़ने जाते थे और बुधवार को सभी की जांच की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि इनके जांच नतीजों के आधार पर इस बात का निर्णय किया जाएगा कि इलाके के आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों का कोविड-19 परीक्षण कराया जाए या नहीं?


उन्होंने कहा कि अब तक मारनचेरी स्कूल के 148 विद्यार्थी और 37 शिक्षक जबकि वनेरी स्कूल के 42 विद्यार्थी व 42 शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, जिले के अन्य अधिकारियों का कहना है कि उनके पास उन सभी विद्यार्थियों का ब्योरा उपलब्ध नहीं है जोकि इस ट्यूशन सेंटर में जाते थे। हालांकि, पहले ही विद्यार्थियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही ट्यूशन सेंटर बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed