फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: 3 RSS workers were attacked in Kozhikod

केरल : RSS कार्यकर्ताओं पर फिर हमला, बीजेपी बोली-क्राइम पार्टी बन गई कम्युनिस्ट पार्टी

Sun, 05 Mar 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह Updated Sun, 05 Mar 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
Kerala: 3 RSS workers were attacked  in Kozhikod
आरएसएस - फोटो : ani

केरल के कोझिकोड में फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शनिवार को कोझिकोड में चार आरएसएस कार्यकर्ता और एक बीजेपी वर्कर पर हमला बोला गया, जिसे पांचों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल सभी कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमला करने वाले सीपीएम के कार्यकर्ता थे। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने लेफ्ट पार्टियों पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी क्राइम पार्टी बन गई है। इसलिए वे लोकतंत्र में यकीन नहीं करते हैं। नकवी ने आगे कहा कि इसी कारण दुनिया में उनका दबदबा कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कोझीकोड शहर में ही आरएसएस के दफ्तर के बाहर एक बम धमाके किए गए थे , जिसमें 3 कार्यकर्ता घायल हो गए थे । धमाका नाडापुरम के आरएसएस दफ्तर के पास हुआ था।  यह हमला दो बाइक सवारों ने किया था । अचानक वे दफ्तर के पास आए और देसी बम फेंक कर फरार हो गए। राज्य में इससे पहले भी आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था।

31 जनवरी को सीपीएम के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा आरएसएस कार्यकर्ताओं पर लाठियों से हमला करने की खबरें भी सामने आया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल हुए हमलों की निंदा की थी। इस घटना के बाद आरएसएस ने केंद्रीय गृह मंत्रायल से हस्ताक्षेप करने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed