फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind kejriwal Start a new campaign to raise party funding

केजरीवाल ने पार्टी को आर्थिक संकट से उभारने के लिए शुरू की चंदा एकत्रित करने की नई मुहिम

Mon, 15 Oct 2018 09:47 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal Start a new campaign to raise party funding

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी को आर्थिक संकट से उभारने के लिए चंदा एकत्रित करने की एक नई मुहिम शुरू की है। चंदा देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए केजरीवाल ने पार्टी के खाते में हर माह 11 हजार रुपये जमा कराने का एलान किया है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि इस मुहिम में उनका परिवार भी शामिल हो गया है। केजरीवाल की पत्नी 5 हजार, पिता 500 और बेटी भी पांच सौ रुपये का चंदा पार्टी को देगी। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, उन्हें जो वेतन मिलता है, उसमें से वे 21 हजार रुपये प्रतिमाह पार्टी को चंदा देंगे। इसके अलावा वे अपने माता-पिता से भी पार्टी को चंदा दिलवाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को तालकटोरा स्टेडियम में चंदा जुटाने की इस मुहिम का शुभारंभ करते हुए केजरीवाल ने कहा, देश में अगले दो साल के भीतर कई राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव लड़ने के लिए धन की आवश्यकता होगी और वह आम आदमी पार्टी के पास नहीं है। अगर सरकार में आने के बाद वे ठेकेदारों से केवल एक प्रतिशत कमीशन भी लेते तो आज पार्टी फंड में दो हजार करोड़ से ज्यादा की रकम होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका दूसरा पहलू देखिये, अगर वे ऐसा करते तो दिल्ली में स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लिनिक नहीं बनते। दिल्ली में देश के किसी भी हिस्से से सस्ती बिजली नहीं होती। उनकी सरकार कट्टर ईमानदार सरकार है और इसका सर्टिफिकेट खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज ईमानदारी के मामले में दिल्ली सरकार मालामाल होती जा रही है, लेकिन पार्टी के पास चुनाव लड़ने तक के पैसे नहीं हैं।

वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार जीएसटी, पेट्रोल, और डॉलर की कीमत बढ़ाकर भी गरीब होती जा रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी मालामाल हो रही है। दिल्ली सरकार की योजनाओं का फायदा लेने वाले भी चंदा दें। आप संयोजक ने कहा, दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक, अस्पताल में इलाज कराने वाले, सस्ती बिजली इस्तेमाल करने वाले सभी लोग उनकी पार्टी को चंदा दें ताकि राष्ट्र निर्माण हो सके।


उन्होंने इस मौके पर 9871010101 नंबर की हेल्पलाइन भी शुरु की है। इस नम्बर पर मिस कॉल देकर चंदे के लिए संपर्क किया जा सकता है। आप नेता गोपाल राय ने कहा, दिल्ली में आज सरकार मालामाल है और उसे चलाने वाली पार्टी कंगाल है। देश के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी का विस्तार करने के लिए हम जनता के पास आए हैं। आज से सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि वे परिवार की तरह पार्टी को चलाने की भी जिम्मेदारी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed