{"_id":"5911f95c4f1c1b0a13851d4f","slug":"kejriwal-doing-drama-on-evm-said-k-j-rao","type":"story","status":"publish","title_hn":"EVM पर केजरीवाल कर रहे ड्रामा, नहीं हो सकती छेड़छाड़: केजे राव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
EVM पर केजरीवाल कर रहे ड्रामा, नहीं हो सकती छेड़छाड़: केजे राव
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग की समिति के पूर्व सलाहकार केजे राव ने दिल्ली विधानसभा में ईवीएम के लाइव डेमो को ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘ये लोग पता नहीं कहां से ईवीएम जैसा डिब्बा उठाकर ले आए। इसकी प्री प्रोगामिंग तो कोई बच्चा भी कर सकता है। केजरीवाल ने चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र बोला। उनको इसे लेकर माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। ईवीएम से कोई भी छेड़छाड़ नहीं कर सकता।’
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में राव ने कहा कि मशीन को खोले बिना कोई भी इससे छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। ईवीएम को बेहद सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम में रखा जाता है। इसे बाहर तो ले जाया नहीं सकता। अगर उन्हें टैंपरिंग करनी है तो हमारे सामने करें। मशीन को बिना खोले करें। ईवीएम को फोरेंसिकलैब में इसकी जांच करना चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग को भी इसे लेकर भी कोई एतराज नहीं है। कोर्ट में अगर किसी चुनाव में इस्तेमाल की गई ईवीएम पर सवाल उठाते हुए याचिका दी जाती है तो उसको अलग रख देंते। जब तक याचिका का निपटारा नहीं होता। उसका इस्तेमाल नहीं होता। यह सब तमाशा है।
विज्ञापन
राव ने कहा कि चुनाव आयोग 12 मई को ईवीएम चैलेंज की तारीख बताने जा रहा है। आम आदमी पार्टी के लोग तीन चार दिन का इंतजार कर सकते थे। मुझे
आशंका है कि ईवीएम का प्रोग्राम लेने के लिए विदेशी फंडिंग भी हो रही है। मैं किसी का नाम नहीं ले रहा हूं। मगर कुछ विदेशी शक्तियों के इशारे पर ईवीएम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग को इसकी जांच पर कोई एतराज नहीं है। मगर वह किसी राजनीतिक दल को इसे बाहर नहीं ले जाने दे। हमारी ईवीएम दुनिया में इस्तेमाल हो रही है। बड़े देश इसकी सराहना कर रहे हैं।