फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal does not excuse after Supreme Court verdict, he should work: sambit patra

सुप्रीम के फैसले के बाद बहाने नहीं काम करें केजरीवाल : संबित पात्रा

Thu, 05 Jul 2018 02:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal does not excuse after Supreme Court verdict, he should work: sambit patra

भाजपा ने अराजकता को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को निशाना साधते  हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अराजकता के खिलाफ है, और वह खुद को कई बार एनार्किस्ट घोषित कर चुके हैं। साथ ही भाजपा ने केजरीवाल को अब बहाने बनाने की बजाए काम करने की नसीहत दी।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सर्वोच्च अदालत का फैसला अदालत के खिलाफ है और अरविंद केजरीवाल इसे जीत की खुशी बता रहे हैं। लेकिन लगता है उन्होंने फैसले को ठीक से पढ़ा नहीं है। 
विज्ञापन


पात्रा ने केजरीवाल पर कटाक्ष किया कि 'जब जज फैसला लिख रहे होंगे, तो अरविंद केजरीवाल का चेहरा सामने आया होगा। संबित ने कहा कि अदालत ने अपने आदेश में लिखा है कि संविधान सर्वोच्च है, संविधान में अराजकता की कोई जगह नहीं है और सभी को संविधान के मुताबिक चलना होगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने तरीके से संविधान चलाना चाहते हैं और प्रधानमंत्री को लेकर उन्होंने कैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, यह सब जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 संबित के मुताबिक आज सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, उसके मुताबिक केजरीवाल को जनता के लिए काम करना चाहिए और दिल्ली की जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। लेकिन केजरीवाल ने पिछले साढ़े तीन सालों में काम ना करने के बहाने ढूंढे हैं।  साथ ही संबित ने केजरीवाल सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उन्हें काम नहीं करने दिया गया, तो बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग्स लगाकर वह यह दावा क्यों कर रहे हैं कि उन्होंने दिल्ली में बहुत काम किया है?


 संबित पात्रा ने आगे कहा कि हमनें केजरीवाल को धरना और अराजकता की राजनीति करते देखा है और उन्होंने कभी भी सौहार्द्र से काम करने की कोशिश नहीं की। अगर आप अपने अधिकारियों की बेईजज्ती करेंगे, रात को 12 बजे बुलाकर थप्पड़ मारेंगे, तो तालमेल कहां से बैठेगा। उन्होंने कहा कि धरना नहीं अरविंद जी आपको काम करना है और अगर नहीं कर सकते हैं, तो माफी मांगें क्योंकि हर बार बहानेबाजी नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed