फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kedarnath Helicopter Crash: crashed chopper pilot told his wife take care of my daughter she is unwell

Kedarnath Helicopter Crash: पायलट को थी बेटी की चिंता, पत्नी से हुई आखिरी बात कर देगी भावुक, जानें क्या कहा

Wed, 19 Oct 2022 12:24 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 19 Oct 2022 12:24 AM IST
सार

अनिल सिंह  मूल रूप से पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके के रहने वाले थे और पिछले 15 साल से वह मुंबई में रह रहे थे।अनिल का घर पर आखिरी कॉल सोमवार को आया था।

विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash: crashed chopper pilot told his wife take care of my daughter she is unwell
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'बेटी का ख्याल रखना, उसकी तबीयत ठीक नहीं है।' यह चिंता एक पिता की थी जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में मारे गए पायलट अनिल सिंह की उनकी पत्नी से आखिरी बार की गई बातचीत बेहद भावुक कर देने वाली है। जब अंतिम बार फोन पर उन्होंने अपनी पत्नी से बात की थी तो अपनी बेटी की तबीयत के बारे में पूछा था; साथ ही बेटी का ध्यान रखने की बात कही थी।

विज्ञापन


केदारनाथ में मंगलवार को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। विमान में पायलट और अन्य छह यात्री सवार थे। पायलट अनिल सिंह मुंबई के अंधेरी उपनगर में एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी में अपनी पत्नी शिरीन आनंदिता और बेटी फिरोजा सिंह के साथ रहते थे। पति की मौत की खबर ने आनंदिता को तोड़कर रख दिया है। अपने पति का अंतिम संस्कार करने के लिए आनंदिता अपनी बेटी के साथ नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


बेटी का ख्याल रखना
आनंदिता पेशे से एक फिल्म लेखक हैं। उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि अनिल सिंह का घर पर आखिरी कॉल सोमवार को आया था। अनिल ने पत्नी से कहा था कि मेरी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है। उसकी सही से देखभाल करना। वहीं घटना को लेकर आनंदिता ने कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि यह एक दुर्घटना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल सिंह मूल रूप से पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके के रहने वाले थे और पिछले 15 साल से वह मुंबई में रह रहे थे। वहीं उत्तराखंड पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि दुर्घटना में मारे गए पायलट सिंह मुंबई में रह रहे थे।

कोहरे की वजह से क्रैश हो गया हेलीकॉप्टर
आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। तभी केदारनाथ धाम से करीब दो किमी की दूरी पर गरुड़चट्टी के पास खराब मौसम और कोहरे की वजह से क्रैश हो गया। रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह ने कहा कि गरुड़चट्टी के देव दर्शनी में सुबह करीब 11.45 बजे हेलीकॉप्टर में आग आग लग गई।


दुर्घटना की जांच कर रही हैं डीजीसीए की टीमें
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) और विमानन नियामक डीजीसीए की टीमें हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच कर रही हैं। आर्यन एविएशन कंपनी पर कुछ नियमों के उल्लंघनों के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा हाल ही में पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा सरकार ने हादसे के कारणों की जांच के लिए डीएम रुद्रप्रयाग को मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed