फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KCR makes efforts for third front, invites heads of regional parties to Hyderabad on May 10

केसीआर ने की थर्ड फ्रंट की कवायद तेज, क्षेत्रीय पार्टियों के प्रमुखों को दिया 10 मई का न्यौता

Wed, 02 May 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Wed, 02 May 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
KCR makes efforts for third front, invites heads of regional parties to Hyderabad on May 10
चंद्रशेखर राव
केंद्र में कांग्रेस और बीजेपी के विकल्प के रूप में एक संघीय मोर्चा बनाने की अपनी कवायदों को आगे बढ़ाते हुए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने 10 मई को हैदराबाद में कई क्षेत्रीय दलों के प्रमुखों को आमंत्रित किया है। 
विज्ञापन


तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने जिन लोगों को आमंत्रित किया है उनमें द्रविड़ मुनेत्र कजगम (डीएमके) के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता हेमंत सोरेन और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शामिल हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "ये गणमान्य लोग मुख्यमंत्री के एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम 'रायथु बंधु' के प्रक्षेपण में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम ने देशभर में लोगों का ध्यान खींचा है। अन्य क्षेत्रीय पार्टी के प्रमुखों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


रायथु बंधु योजना के तहत खरीफ और रबी फसल की मौसम के दौरान करीब 58 लाख किसानों को 4,000 रुपये प्रति एकड़ जमीन मिलेगी। कृषि विभाग ने इस योजना के लिए करीब 1.421 करोड़ एकड़ कृषि योग्य भूमि की पहचान की है, और इस योजना के तहत हर फसल की मौसम में कुल खर्च 5,685 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं को न्यौता देने का मकसद अगले लोकसभा चुनावों से पहले संघीय मोर्चा बनाने में टीआरएस प्रमुख की कोशिशों को मजबूत करना है। पिछले महीने ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष देवेगौड़ा से मुलाकात की थी।

जिसके बाद राव ने इस हफ्ते के पहले दो दिनों के दौरान चेन्नई में द्रमुक के मुखिया करुणानिधि के साथ-साथ स्टालिन, टीआर बलू, ए राजा और कनिमोझी जैसे अन्य पार्टी नेताओं के साथ बातचीत की।


इस बीच अखिलेश यादव इस प्रस्तावित संघीय मोर्चे की बारीकियों पर बात करने के लिए बुधवार को हैदराबाद पहुंच रहे हैं। इस मौके पर टीआरएस सरकार ने समाजवादी पार्टी के नेता के भव्य स्वागत की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed