कोरोना पर बैठक: सोनिया बोलीं- केंद्र के पास रणनीति नहीं , कांग्रेसशासित राज्यों के साथ हो रहा भेदभाव
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कांग्रेस ने देशभर में अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से लोगों को मदद करने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कांग्रेस ने देशभर में अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से लोगों को मदद करने की अपील की है। आज कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में देशभर में कोरोना महामारी पर विस्तार से चर्चा की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने प्रदेशों में कोरोना की स्थिति से अवगत कराया। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने पीपीसी (प्रदेश कांग्रेस समितियों) को निर्देश दिया है कि देशभर में जिस तरह से कोरोना संक्रमण का फैलाव जारी है। ऐसे में लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम तैयार कर लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना से बिगड़ रहे हालात पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है। केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को पूरी मदद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में राज्यों में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई एक राष्ट्रीय चुनौती
सोनिया ने कहा कि राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बताया कि उनके पास कुछ ही दिनों के टीके बचे हैं और ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। क्या केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं बनती कि राज्यों को वैक्सीन मुहैया कराई जाए। सोनिया गांधी ने केंद्र पर कांग्रेस शासित राज्यों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र भाजपाशासित राज्यों को मदद पहुंचाने में पीछे नहीं है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कोरोना के के खिलाफ लड़ाई एक राष्ट्रीय चुनौती है। इसपर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। कोरोना की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह से प्रभावित किया है, हमारे पास इससे निपटने की तैयारी के लिए एक साल का समय था, लेकिन हम इसके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए। कोविड-19 संकट संबंधी पूर्वानुमान, आकलन और प्रबंधन के संदर्भ में मोदी सरकार ने कोई तैयारी नहीं की।
Some of our chief ministers told me that they were left with a few days of vaccines. They had no oxygen & they were running out of ventilators. But there has been a thundering silence on the part of the government: Congress Interim President Sonia Gandhi (1/2) pic.twitter.com/CYU3Xsz81w
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 17, 2021
टीकाकरण की आयुसीमा पर पुनर्विचार करे सरकार
सोनिया गांधी ने मोदी सरकार से 25 साल तक के युवाओं को टीका लगाने की भी मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, 'सरकार को टीकाकरण के लिए अपनी प्राथमिकता पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। 45 साल की आयुसीमा को घटाकर 25 साल करना चाहिए। बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासिचव प्रियंका गांधी ने भी हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार कोरोना पर काबू पाने में पूरी तरह असफल है। बता दें कि देश के 12 राज्यों में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है। उसमें पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान भी शामिल हैं। यहां पर कांग्रेस की सरकार है।
मोदी सरकार के पास कोई रणनीति नहींFollowing the meeting of Congress Working Committee (CWC) over COVID19, the committee approved a statement highlighting the current situation of COVID19 pandemic in the country and the need for a comprehensive action plan: KC Venugopal, Congress pic.twitter.com/FxJzcu8ROB
— ANI (@ANI) April 17, 2021
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। चिदंबरम ने कहा कि सरकार के पास कोरोना से निपटने के लिए ना तो कोई रणनीति है और नहीं प्लानिंग। राज्य सरकारों से बात किए बिना केंद्र ने फिर से लॉकडाउन का एलान कर दिया। चिंदबरम ने कहा कि सरकार के पास कोरोना नियंत्रण के लिए वैक्सीन और इलाज की सुविधा नहीं है।
Since there was no vaccine or cure, the only course that was feasible was containment. That required testing, tracking, tracing and treatment. However, at every step, the central government’s response was totally inadequate:P Chidambaram, Congress
— ANI (@ANI) April 17, 2021
वैक्सीन की कमी को लेकर सवाल
दरअसल, कांग्रेस शासित राज्यों की ओर से कई बार कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस शासित राज्य पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में टीका मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया था। इस बाबत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखकर कोरोना टीका उपलब्ध कराने की मांग की थी।हालांकि केंद्र की ओर से कहा गया कि सभी राज्यों को टीके की खुराक पर्याप्त मात्रा में भेजी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीन पर राज्य सरकारें राजनीति कर रही है। केंद्र सभी राज्यों को टीका भेज रहा है।