फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KC Venugopal advised leaders to refrain from declaring themselves as candidates before assembly Election

Kerala Assembly Election: 'खुद को उम्मीदवार घोषित करने से बचे', विधानसभा चुनाव से पहले केसी वेणुगोपाल की नसीहत

Sun, 04 Jan 2026 04:06 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल) Published by: लव गौर Updated Sun, 04 Jan 2026 04:06 PM IST
सार

Kerala Assembly Election: इस साल केरल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में वायनाड में कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने नेताओं को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले खुद को उम्मीदवार घोषित करने से बचने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
KC Venugopal advised leaders to refrain from declaring themselves as candidates before assembly Election
केसी वेणुगोपाल, आईसीसी महासचिव - फोटो : ANI

विस्तार

इस साल केरल, असम, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार (04 जनवरी) को पार्टी नेताओं को बड़ी नसीहत दी है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के बारे में खुद घोषणा करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


दरअसल, केसी वेणुगोपाल वायनाड के सुल्तान बाथेरी में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत आयोजित दो दिवसीय नेतृत्व शिविर 'लक्ष्य 2026' के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। जहां उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीदवारी के बारे में खुद घोषणा नहीं करनी चाहिए। हमें पार्टी के घोषित फैसले का इंतजार करना चाहिए।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेताओं को पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा करने की आजादी है। साथ ही कहा, 'आप नेतृत्व के सामने अपनी मांगें रख सकते हैं और ऐसे सभी अवसरों का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उम्मीदवारी से संबंधित चर्चाएं सार्वजनिक मंचों पर सीमित होनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'लक्ष्य 2026' के उद्घाटन सत्र के दौरान वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के लिए सीपीआई (एम) और भाजपा दोनों ही आम प्रतिद्वंद्वी हैं। हालांकि, हाल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों से पता चला है कि कांग्रेस दोनों पार्टियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकती है।

निकाय चुनाव में जीत से विनम्र बने: वेणुगोपाल
उन्होंने कहा, 'जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह भरोसा दिलाया है कि अगर सीपीआई (एम) और भाजपा एक साथ भी आ जाएं, तो भी हम उनका सामना कर सकते हैं।' उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव की जीत से कांग्रेस नेताओं को और विनम्र होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'जनता लोकतंत्र के मालिक हैं। हमें अगले चार महीनों में जनता के सामने विनम्रता से अपनी राजनीतिक गतिविधियों को मजबूत करना चाहिए।'

ये भी पढ़ें: अवंतीपोरा सड़क हादसा: कश्मीर घूमने आए केरल के चार पर्यटक घायल, अस्पताल में भर्ती


वेणुगोपाल ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा, 'लेकिन पिनराई चुप नहीं बैठेंगे। पर्दे के पीछे बातचीत चल रही है।' उन्होंने आरोप लगाया कि सीपीआई (एम) और भाजपा के बीच एक गुप्त गठबंधन है, जो उनके दावे के अनुसार हाल के महीनों में साफ हो गया है।

ये भी पढ़ें: Kerala: ड्रग्स जब्ती मामले में केरल के पूर्व परिवहन मंत्री को तीन साल की जेल, सबूतों से छेड़छाड़ के दोषी

'लक्ष्य 2026' में रणनीति पर हो रही चर्चा
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कुछ केंद्रीय परियोजनाओं से संबंधित मामलों में केरल सरकार द्वारा दिखाई गई जल्दबाजी दोनों पार्टियों के बीच एक अपवित्र समझौते की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा, 'यह गठबंधन दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं है। यह दोनों खेमों के कुछ नेताओं के हितों की रक्षा के लिए मौजूद है और विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा।' मालूम हो कि 'लक्ष्य 2026' का आयोजन आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए किया जा रहा है और इसमें केपीसीसी नेताओं, पार्टी विधायकों, सांसदों और संबद्ध संगठनों के नेताओं सहित प्रमुख कांग्रेस नेता भाग ले रहे हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed