फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kashmiri Separatist leader Mirwaiz Umar Farooq and other Questioning NIA in terror funding case

टेरर फंडिंग मामला: मीरवाइज समेत चार अलगाववादी नेताओं की एनआईए में पेशी 

Mon, 08 Apr 2019 09:28 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 08 Apr 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri Separatist leader Mirwaiz Umar Farooq and other Questioning NIA in terror funding case
कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाईज उमर फारुख (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

टेरर फंडिंग की जांच के सिलसिले में कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारुख दिल्ली में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के सामने पेश हुए। फारुख के साथ कश्मीर के तीन और अलगाववादी नेता अब्दुल गनी भट, बिलाल लोन और मौलाना अब्बास अंसारी से भी पूछताछ की गई। एनआईए को इन नेताओं को दिल्ली में ठोस सुरक्षा देना पड़ी। मीरवाइज इससे पहले दो मौकों पर सुरक्षा कारणों से दिल्ली नहीं आए थे।

विज्ञापन


इससे पहले एनआईए ने मीरवाइज को 11 और 18 मार्च को दिल्ली आने का समन जारी किया था। लेकिन मीरवाइज यह कह कर नहीं आए थे कि घाटी के हालात के मद्देनजर उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा है। हालांकि उन्होंने श्रीनगर में रहते हुए एनआईए की जांच में पूरे सहयोग का वादा किया था। बाद में एनआईए ने कहा कि वह 8 अप्रैल को दिल्ली आएं और उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


एनआईए कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के अलावा सुरक्षाबल पर पत्थरबाजी, स्कूल इमारतों केजलाए जाने और सरकारी इमारतों के नुकसान पहुंचाने जैसी घटना में फंडिंग करने वालों और मनी ट्रेल की जांच कर रही है। इन मामलों में पाक समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा, हिजबुल मुजाहिद्दीन और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों  का नाम है। इसके अलाव अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और उससे जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है। एनआईए के मुताबिक घाटी में इन गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इन संगठनों और लोगों की मदद से बड़े सुनियोजित तरीके से पैसे पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एनआईए के इस कदम का अलगाववादी संगठनों में जबरदस्त विरोध है। एनआईए में पेशी से एक दिन पहले इन नेताओं ने एग्जीक्यूटिव मीटिंग बुलाई और मीरवाइज को समन किए जाने का विरोध किया। इनका मानना है कि केंद्र अपनी राजनीतिक फायदे के लिए अलगाववादी नेताओं को जानबूझ कर कठघरे में खड़ा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed