फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kashmir will not be part of India on 100th Independence Day said MDMK chief Vaiko

वाइको के बिगड़े बोल, भारत के 100वें स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर नहीं होगा भारत का हिस्सा

Tue, 13 Aug 2019 09:15 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 13 Aug 2019 09:15 AM IST
सार

  • एमडीएमके के प्रमुख वाइको ने कहा 100वें स्वतंत्रता दिवस पर भी कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं होगा।
  • अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले की निंदा की।
  • राज्यसभा में 370 पर चर्चा के दौरान इसे दुख का फैसला कहा था।

विज्ञापन
Kashmir will not be part of India on 100th Independence Day said MDMK chief Vaiko
वाइको - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी एमडीएमके के प्रमुख वाइको ने एक विवादित बयान दिया जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के फैसले की निंदा की और कहा कि भारत के 100वें स्वतंत्रता दिवस पर भी कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत में नहीं होगा जब भारत अपनी आजादी के 100वें साल का जश्न में डूबा होगा और आजादी की खुशियां मना रहा होगा। साथ ही उन्होंने कश्मीर के हालात के लिए भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

वाइको ने कहा कि मैंने कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस पर 30 प्रतिशत और भाजपा पर 70 प्रतिशत हमला किया है। साथ ही यह भी कहा कि डीएमके के संस्थापक सी एन अन्नादुराई जो अन्ना के नाम से प्रसिद्ध है उनके 110 वें जन्मदिन पर पार्टी एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी।  पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया। 

इससे पहले राज्यसभा में अनुच्छेद 370 पर चर्चा के दौरान वाइको ने कहा था कि यह दुख का दिन है।  उन्होंने कहा था कि आज का दिन दुःख का दिन है क्योंकि हमने अपना वादा नहीं निभाया है। जब पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के इलाके में प्रवेश किया, तो महाराजा हरि सिंह ने जवाहरलाल नेहरू को एक दूत भेजा। जिसके बाद समझौते पर हस्ताक्षर किया गया था। 

वाइको ने कहा था कि जब कश्मीरी नेता शेख अब्दुल्ला ने भारत के साथ जाने का फैसला किया, तो उन्होंने एक शर्त रखी कि जम्मू-कश्मीर राज्य की व्यक्तित्व और मौलिकता से समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed