फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kashmir is a part of India and will always said Home Ministry After the release of Hafiz Saeed

घ्ााटी में आतंकवाद को नई धार देने की फिराक में हाफिज, भारत ने कहा- हमारा ही रहेगा कश्मीर

Sat, 25 Nov 2017 12:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kashmir is a part of India and will always said Home Ministry After the release of Hafiz Saeed

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की कश्मीर पर की गई टिप्पणी को तवज्जो नहीं दी। मंत्रालय ने कहा कि सईद का बयान आतंकवादियों के एजेंडे को धार देने वाला है जो सीमापार छिपे हुए हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा। 

विज्ञापन


रिहाई के बाद कश्मीर पर दिए गए सईद के बयान पर गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आतंकियों के ऐसे बार-बार दिए जाने वाले वाले बयानों का राज्य की जनता और सुरक्षा एजेंसियां हर बार उचित जवाब देते रहे हैं।  
विज्ञापन


इससे पहले नजरबंदी से रिहाई के बाद सईद ने कहा कि वह कश्मीर के लिए पूरे पाकिस्तान से लोगों को जुटाएगा और कश्मीरियों की आजादी के लिए उनकी मदद करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने रैली करते हुए कहा कि वह भारत के खिलाफ जिहाद जारी रखेगा। रिहाई के बाद उसके गुर्गों ने उसका फूलों से स्वागत किया। 

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान से मुंबई हमले की जांच के लिए कहा है। भारत ने कहा है कि हाफिज की रिहाई से स्पष्ट है कि आतंकवादियों को सजा दिलवाने में पाक कितना गंभीर है।


सईद को गिरफ्तार कर गुनाहों की सजा दिलाए पाक: अमेरिका
अमेरिका ने भी सईद की रिहाई पर नाराजगी जताई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीदर नौरेट ने कहा कि सईद अमेरिकी नागरिकों समेत सैकड़ों निर्दोष नागरिकों की मौत का जिम्मेदार है। पाक सरकार उसे गिरफ्तार करे और उसे उसके गुनाहों की सजा दिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed