फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kashmir Coldest winter night after 28 years in Srinagar, 11 states shivering from cold wave

श्रीनगर में 28 साल बाद सबसे सर्द रात, शीतलहर से कंपकपाए 11 राज्य

Fri, 28 Dec 2018 11:16 AM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शशांक गौर Updated Fri, 28 Dec 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Kashmir Coldest winter night after 28 years in Srinagar, 11 states shivering from cold wave
डल झील के जम गए एक हिस्से में नाव चलाता एक नाविक - फोटो : PTI
हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बहुत अधिक बढ़ जाएगी। पूरे उत्तर भारत सहित 11 राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। 
विज्ञापन

28 साल बाद सबसे सर्द रात

कश्मीर में खून जमा देनेवाली ठंड पड़ रही है। 28 सालों बाद श्रीनगर में बुधवार की रात सबसे सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 7 दिसंबर 1990 को इससे ज्यादा ठंड पड़ी थी। तब श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


भीषण सर्दी के दौर में चिल्ले कलां में तो जमा देने वाली सर्दी है। 11 साल पहले 31 दिसंबर 2007 को भी वादी में सर्दी से ठिठुर गई थी। तब न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जम गई डल झील

सर्दी के कारण डल झील आंशिक रूप से जम गई। झील पर बर्फ की परत जम गई है। जिसे देखने सैलानी पहुंच रहे हैं। प्रचंड ठंड के कारण श्रीनगर और आसपास के इलाकों में पाइपलाइन में पानी जम गई है जिससे पानी की सप्लाई ठप हो गई है। इलाके के अन्य जलाशय भी जमने लगे हैं। 

द्रास सेक्टर सबसे ठंडा 

कश्मीर में द्रास सेक्टर सबसे ठंडा रहा। वहां तापमान माइनस 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अभी और बढ़ेगी ठंड

जम्मू में भी न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हिमाचल के कल्पा में 5 सेंटीमीटर और मनाली में 3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 31 दिसंबर को भी भारी बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ, औली में बर्फबारी जारी रही। 

दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड

Kashmir Coldest winter night after 28 years in Srinagar, 11 states shivering from cold wave
cold delhi
दिल्ली में शुक्रवार सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड और शीतलहर के साथ हुई। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने धुंध की आशंका के साथ दिन भर आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 2014 के बाद से शहर में दिसंबर का सबसे सर्द दिन रहा। अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed