फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karva Chauth 2019: 78 women MP in parliament, many of them are minister in modi cabinet 2.0

Karva Chauth 2019: इन महिलाओं ने जीती दुनिया, मोदी मंत्रिमंडल में संभाल रहीं बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 17 Oct 2019 06:34 PM IST
अमित शर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Karva Chauth 2019: 78 women MP in parliament, many of them are minister in modi cabinet 2.0
प्रधानमंत्री मोदी के साथ 57 मंत्रियों ने शपथ ली - फोटो : PTI

करवा चौथ का त्यौहार महिला शक्ति के प्रतीक के रुप में भी देखा जाता है। हमारे देश की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं और अपनी जिम्मेदारी बहुत सफलतापूर्वक निभा रही हैं। राजनीति में भी महिलाओं ने अपनी शक्ति का लोहा मनवाया है। लोकसभा चुनाव 2019 में रिकॉर्ड तोड़ 78 महिलाओं ने बाजी मारी थी। यह अब तक का रिकॉर्ड है। पिछली लोकसभा में कुल 64 महिलाओं ने जीत हासिल की थी। पहली और दूसरी लोकसभा में केवल 24 महिलाएं संसद पहुंचने में कामयाब रही थीं।  

विज्ञापन

मोदी मंत्रिमंडल में संभाल रहीं बड़ी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में कई महिलाएं बड़ी जिम्मेदारी निभा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्तमान मंत्रिमंडल में निर्मला सीतारमण एक मजबूत कैबिनेट मंत्री कही जा सकती हैं, जो वित्त मंत्रालय संभाल रही हैं। देश में चल रहे मौजूदा आर्थिक हालात में इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। इसके पहले वे रक्षा मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। सीतारमण के अलावा स्मृति इरानी मोदी कैबिनेट में शामिल दूसरी महत्वपूर्ण महिला नेता हैं, जो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभाल रही हैं। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी मोदी कैबिनेट की अहम नेता मानी जाती हैं।

विज्ञापन


रेनुका सिंह और देबाश्री चौधरी मोदी मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रुप में कामकाज संभाल रही हैं। उनके अलावा साध्वी निरंजन ज्योति भी राज्य मंत्री के रुप में काम कर रही हैं। निरंजन ज्योति एक साध्वी के रुप में जीवन यापन करती हैं। इसके पूर्व के मंत्रिमंडल में मेनका गांधी और अनुप्रिया पटेल महत्वपूर्ण मंत्री हुआ करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सांसदों के हैं चर्चे

वर्तमान लोकसभा में राहुल गांधी को उनकी पैतृक सीट पर हराकर स्मृति इरानी सबसे ज्यादा चर्चा में रही थीं। जबकि पश्चिम बंगाल की हुगली सीट से बीजेपी के टिकट पर जीतकर आईं लॉकेट चटर्जी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपने लाइफ स्टाइल के कारण खूब सुर्खियों में रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed