फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kartarpur Corridor's passenger terminal to be built in 190 crores

190 करोड़ रुपये में बनेगा करतारपुर कॉरिडोर का अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल

Sun, 10 Mar 2019 02:51 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 10 Mar 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor's passenger terminal to be built in 190 crores
करतारपुर कॉरिडोर (फाइल फोटो)

सिखों को करतारपुर के पवित्र गुरुद्वारा दरबार साहिब तक ले जाने के लिए बन रहे कॉरिडोर की शुरुआत आधुनिकतम सुविधाओं वाले यात्री टर्मिनल से होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि गुरु नानक देव जी के इस अंतिम प्रवास स्थल तक वीजा मुक्त यात्रा कराने के लिए भारत ने 190 करोड़ रुपये में इस टर्मिनल के निर्माण का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय ने पंजाब (भारत) के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में कॉरिडोर के शुरुआत स्थल पर पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग (पीटीबी) कॉम्प्लेक्स बनाने के विस्तृत प्लान को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी नवंबर, 2018 में कैबिनेट में डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक कॉरिडोर के निर्माण को लेकर लिए गए निर्णय का अगला हिस्सा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरी तरह एयरकंडीशंड पीटीबी कॉम्प्लेक्स का डिजाइन सिख धर्म के पवित्र प्रतीक ‘खंडा’ से प्रेरित है, जो एकता और मानवता के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है।  पूरी तरह दिव्यांगों के अनुकूल पीटीबी कॉम्प्लेक्स में भारतीय सांस्कृतिक पंरपराओं के स्टेचू और फोटोग्राफ तथा लैंडस्केपिंग भी की जाएगी। साथ ही इसमें कियास्क लगाने के लिए ओपन एरिया, यात्रियों का सामान रखने के लिए क्लॉक रूम और पार्किंग की पर्याप्त जगह भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी करेगी नवंबर से पहले निर्माण पूरा

अधिकारियों के मुताबिक, देश में सीमा पर इंटिग्रेटिड चेकपोस्ट का निर्माण और संचालन करने के लिए गठित लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एलपीएआई) को ही इस कॉरिडोर और पीटीबी के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एलपीएआई को ताकीद की गई है कि किसी भी स्थिति में नवंबर, 2019 में गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती से पहले यह निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण का डिजाइन और क्वालिटी के मानक भी गुरु नानक देव जी के भक्तों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं।

ऐसा होगा निर्माण
50 एकड़ जमीन की गई है कॉरिडोर और अन्य सुविधाओं के लिए चिह्नित
02 चरण में होगा इस पूरे कॉरिडोर व अन्य कई सुविधाओं का निर्माण
15 एकड़ के पहले चरण के लिए भू-अधिग्रहण प्रक्रिया हो चुकी है शुरू
00 मील तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कॉरिडोर पहले चरण में होगा निर्मित
300 फुट ऊंचे पोल पर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा सीमा पर आखिर में
21,650 स्क्वॉयर मीटर के पीटीबी कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी पहले चरण में
190 करोड़ रुपये का खर्च आएगा इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा करने में
05 हजार श्रद्धालुओं के आव्रजन और कस्टम की प्रक्रिया हर दिन पूरी करने की क्षमता
04 सुविधाएं दूसरे चरण में बनेंगी, जिनमें विजिटर्स गैलरी, अस्पताल, श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था व अन्य सुख-साधन शामिल हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed