{"_id":"5dc4e6058ebc3e5b012622c9","slug":"kartarpur-corridor-pakistan-invites-sri-sri-ravi-shankar-to-be-inaugurated-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर: उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे श्री श्री रविशंकर, पाकिस्तान ने भेजा था न्योता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
करतारपुर: उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे श्री श्री रविशंकर, पाकिस्तान ने भेजा था न्योता
Fri, 08 Nov 2019 09:20 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 08 Nov 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
श्री श्री रविशंकर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर शामिल नहीं होंगे। उन्होंने पूर्व में की गई प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने उन्हें करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा था।
बता दें कि कल यानी शनिवार को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन समारोह आयोजित होना है। जिसमें शामिल होने के लिए कई भारतीय गणमान्य नागरिकों को पाकिस्तान ने न्योता भेजा है।
नवजोत सिंह सिद्धू को पाक जाने की अनुमति मिली
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में जाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिल गई है। इससे पहले उन्होंने विदेश मंत्री एस जसशंकर को पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में जाने की अनुमति मांगी थी। इससे पहले सिद्धू दो पत्र लिख चुके हैं लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला था। इस बात सिद्धू ने कहा था कि उन्हें साफ साफ बताया जाए कि सरकार चाहती क्या है।
बता दें कि 9 नवंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय जत्था गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जा रहा है। इस जत्थे में सिद्धू का नाम शामिल नहीं है। जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ कई गणमान्य शामिल होंगे।
पहले जत्थे के साथ पाक स्थित करतारपुर साहिब जाएंगे सनी देओल
सनी देओल करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पहले जत्थे के साथ गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में दर्शन करने जाएंगे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से आईएसआई और पाकिस्तान को लेकर जताई गई शंका पर गुरदासपुर के सांसद सनी देओल ने कहा कि इस बारे में इंटेलीजेंस को ही बेहतर पता होगा।
इमरान के फैसले को पाक सेना ने पलटा
पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर के अनुसार अब सिख तीर्थयात्रियों को करतारपुर कॉरिडोर का प्रयोग करने के लिए भारतीय पासपोर्ट की आवश्यकता होगी। इससे कुछ ही दिन पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की थी कि भारतीय श्रद्धालुओं को पवित्र गुरुद्वारा दरबार साहिब आने के लिए महज एक वैध पहचान-पत्र की जरूरत होगी।

Govt of Pakistan has invited Sri Sri Ravi Shankar to the inaugural ceremony of the #Kartarpur Sahib Corridor. The Corridor is set to open tomorrow, November 9th. (file pic) pic.twitter.com/dfRwTa9APl
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 8, 2019