फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kartarpur Corridor: Pakistan delegation will visit India on March 13 to discuss modalities

करतारपुर कॉरिडोर: 13 मार्च को पाकिस्तान की टीम आएगी भारत

Fri, 08 Feb 2019 08:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 08 Feb 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor: Pakistan delegation will visit India on March 13 to discuss modalities
करतारपुर कॉरिडोर - फोटो : File Photo

करतारपुर कॉरिडोर पर पहली बार द्वीपक्षीय बैठक करने के लिए पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल 13 मार्च को भारत आएगा। वह यहां आकर सीमापार तीर्थ यात्रा के लिए तौर तरीके पर चर्चा करेगा। पाकिस्तान ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा 15 दिनों के बाद मसौदा समझौते को अंतिम रूप देने के लिए एक पारस्परिक यात्रा का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन


गुरदासपुर सीमा से 4 किलोमीटर दूर नरोवल में स्थित दरबार साहिब करतारपुर गुरुद्वारा में सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने ट्विटर पर लिखा, 'रचनात्मक जुड़ाव के लिए पाकिस्तान ने भारत को प्रस्ताव दिया है कि पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल 13 मार्च को भारत की यात्रा पर आएगा। जिसके बाद भारत का प्रतिनिधिमंडल 28 मार्च को पाकिस्तान आएगा ताकि करतारपुर कॉरिडोर के मसौदे को अंतिम रूप दिया जा सके।' 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा, 'हम 13 मार्च 2019 को भारत के करतारपुर साहिब कॉरिडोर के माध्यम से तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए चर्चा करने और मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए पाकिस्तान की टीम का स्वागत करते हैं। जरूरत के अनुसार फालोअप बैठक पाकिस्तान में होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह यात्रा के तौर-तरीकों पर बातचीत का इंतजार किए बिना दोनों तरफ के इंजीनियर के साथ तकनीकी स्तर की वार्ता करे। कुमार ने लिखा, 'हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान क्रॉसिंग पॉइंट के निर्देशांक का सकारात्मक रूप से जवाब देगा और पुष्टि करेगा।' यह कदम ऐसे समय पर सामने आया है जब नई दिल्ली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के लिए फरवरी और मार्च में दो तारीखों का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed