{"_id":"6357db7905db9041a0383159","slug":"karnataka-shivamogga-tense-after-trio-attacks-man-police-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: घर जाते समय 25 वर्षीय युवक पर पथराव, RSS विरोधी नारे लगाए, तनाव के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: घर जाते समय 25 वर्षीय युवक पर पथराव, RSS विरोधी नारे लगाए, तनाव के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात
Tue, 25 Oct 2022 06:20 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 25 Oct 2022 06:20 PM IST
सार
पुलिस ने कहा, हमले में प्रकाश को मामूली चोटें आईं हैं और वह अस्पताल में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि वे हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के शिवमोगा में तीन अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर एक पच्चीस वर्षीय युवक पर हमला किया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। यहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को कथित तौर पर बाइक पर आए तीन लोगों ने प्रकाश नाम के व्यक्ति पर हमला किया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उस व्यक्ति पर पथराव किया और नारेबाजी की। हमलावरों ने कथित तौर पर आरएसएस और हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ टिप्पणी की।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा, हमले में प्रकाश को मामूली चोटें आईं हैं और वह अस्पताल में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि वे हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, पीड़ित ने बताया कि बस स्टैंड से घर लौटते समय उस पर हमला किया गया और वह नहीं जानता है कि उस पर यह हमला क्यों किया गया। पीड़ित ने दावा किया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही वह किसी संगठन से जुड़ा था।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया, दो लोगों ने पहले मुझे अपने हाथों और लातों से मारा और फिर पत्थर व अन्य चीजों से मारना शुरू कर दिया। उन्होंने आरएसएस और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। मैं जब जमीन पर गिरा, तो उन्होंने दोबारा मुझ पर हमला किया, मेरे चेहरे और सिर पर मारा। जिससे खून बह रहा था। मैं किसी तरह उठा और घर की ओर भागा। फिर वह पीछा करते हुए आए और पत्थरों से हमला कर दिया। मेरी मां ने दरवाजा खोला और मैं अदर चला आया।
युवक ने यह भी कहा कि हमलावर स्थानीय नहीं थे। पीड़ि के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में हिंदुत्व विचारक सावरकर से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इलाके का दौरा किया है और कोई अप्रिय घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की है। शिवमोगा के एसपी जी.के मिथुन कुमार ने कहा, घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। चेकपोस्ट बनाए गए हैं और गश्त भी की गई है।
उन्होंने कहा, दोषियों को दंडित किया जाएगा। सीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हमें कुछ चीजें मिली हैं, लेकिन जांच जारी होने के कारण खुलासा नहीं कर सकते।
इस बीच, हमलावरों ने कथित तौर पर एक हिंदू कार्यकर्ता हर्ष के परिवार के सदस्यों को भी धमकाया। हर्ष की साल के शुरुआत में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उन्हें और स्थानीय लोगों को सुरक्षा का वादा किया।