{"_id":"62fa35262ee2e86d250caa9c","slug":"karnataka-shivamogga-section-144-crpc-imposed-tipu-sultan-followers-remove-banners-vd-savarkar-lathi-charge-po","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में बवाल: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई हिस्सों में कर्फ्यू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में बवाल: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई हिस्सों में कर्फ्यू
Mon, 15 Aug 2022 07:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 15 Aug 2022 07:45 PM IST
सार
शिवमोगा पुलिस ने बताया कि टीपू सुल्तान के अनुयायियों के एक समूह ने शहर के अमीर अहमद सर्कल में टीपू सुल्तान के बैनर लगाने के लिए वीडी सावरकर के बैनर हटाने की कोशिश के बाद सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के शिवमोगा में बवाल होने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मामला स्वतंत्रता दिवस पर अमीर अहमद सर्कल में वीर सावरकर का पोस्टर लगाए जाने से जुड़ा है। यहां कुछ लोगों ने पोस्टर का विरोध किया। सावरकर के पोस्टर हटाने के प्रयासों के विरोध के बाद कर्नाटक पुलिस ने शिवमोगा जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लागू कर दिया है। मेंगलुरु के सुरतकल चौराहे का नाम सावरकर के नाम पर रखने वाले एक बैनर को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
शिवमोगा पुलिस ने बताया कि टीपू सुल्तान के अनुयायियों के एक समूह ने शहर के अमीर अहमद सर्कल में टीपू सुल्तान के बैनर लगाने के लिए वीडी सावरकर के बैनर हटाने की कोशिश के बाद सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस को हल्का हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हडसन सर्किल में शनिवार रात को विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए थे। इसमें टीपू सुल्तान का पोस्टर भी शामिल था। इन पोस्टर्स को अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया। इसके बाद राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा था कि कोई राज्य में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा है। वे कांग्रेस के स्वतंत्रता मार्च को पचा नहीं पा रहे हैं।
मामले में पुलिस ने टीपू सुल्तान के पोस्टर को कथित रूप से फाड़ने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बेंगलुरु के हलासुरु गेट पुलिस स्टेशन द्वारा की गई। मामले में 14 अगस्त को राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने (भारतीय दंड संहिता या आईपीसी की धारा 295 ए के तहत) के तहत मामला दर्ज किया गया था। 15 अगस्त को कांग्रेस के 'फ्रीडम वॉक' कार्यक्रम के हिस्से के रूप में स्थापित हडसन सर्कल के नृपतुंगा रोड पर टीपू सुल्तान की एक फ्लेक्स बोर्ड की छवि की के साथ कथित बर्बरता की गई थी। पुलिस ने बताया कि यह शिकायत राजाजीनगर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी मंजूनाथ ने की है।
इस बीच कांग्रेस ने कर्नाटक की बोम्मई सरकार को भी घेरा था। दरअसल, बोम्मई सरकार ने समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया था। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों की सूची दी गई, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम शामिल नहीं किया गया। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई थी। कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुलाम होने का आरोप लगाया था।
तेलंगाना: टीआरएस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
वहीं, तेलंगाना के जनगांव जिले में सोमवार को भाजपा-टीआरएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दरअसल, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख बांडी संजय कुमार की ओर से पदयात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान राज्य की सत्तारूढ़ टीआरएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कहा कि देवरुपपाला में झड़प के दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।