फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Section 144 imposed in Yadgiri after tensions over Savarkar and Tipu Sultan Circle

Karnataka: यादगिरी में टीपू सुल्तान-सावरकर के नाम पर तनाव, प्रदर्शन की चेतावनी; धारा 144 लागू

Mon, 27 Feb 2023 11:02 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Feb 2023 11:02 AM IST
सार

अतिरिक्ति आयुक्त शालूम हुसैन ने पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही मौके पर भारी पुलिसबल को भी तैनात किया गया है। उन्होंने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Karnataka: Section 144 imposed in Yadgiri after tensions over Savarkar and Tipu Sultan Circle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के यादगिरी जिले में एक सर्किल का नाम टीपू सुल्तान रखने के नाम पर बवाल हो गया। हिंदूवादी संगठनों ने इसका नाम बदलकर सावरकर सर्किल रखने की मांग की और प्रदर्शन की चेतावनी दी, जिसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। 

विज्ञापन

 
स्थिति बिगड़ते देख अतिरिक्ति आयुक्त शालूम हुसैन ने पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही मौके पर भारी पुलिसबल को भी तैनात किया गया है। उन्होंने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


अवैध नामकरण का आरोप, प्रदर्शन की चेतावनी
हिंदू संगठन जय छत्रपति शिवाजी सेना ने टीपू सर्किल के अवैध नामकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी। संगठन ने कहा, अगर सर्किल का नाम नहीं बदला गया तो 27 फरवरी को संगठन गांधी चौक से विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा। संगठन का कहना है कि उच्च अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर नेमबोर्ड को साफ करवाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि टीपू सुल्तान के नाम पर सर्किल का नाम रखना अदालत के आदेश का उल्लंघन है और शहर के अधिकारियों ने इसे बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। संगठन के अनुसार, 1996 में हट्टीकुनी रोड पर जंक्शन का नाम मोहम्मद अब्दुल कलाम आजाद सर्किल रखा गया था, लेकिन 2010 में नगर निकाय द्वारा सर्वसम्मति से टीपू सुल्तान सर्कल के रूप में नाम बदल दिया गया था। हाल ही में वहां टीपू सुल्तान का एक पोस्टर और एक झंडा भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed