फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Search operation for missing businessman Mumthaz Ali second day damaged car found Kulur Bridge

Mumthaz Ali: लापता व्यवसायी और कर्नाटक के पूर्व विधायक के भाई का शव मिला; पुलिस छह के खिलाफ दर्ज किया मामला

Mon, 07 Oct 2024 09:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Oct 2024 09:47 AM IST
सार

मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह एक व्यापारी के लापता होने की सूचना मिलने के बाद मंगलूरू पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। लापता व्यापारी की पहचान मुमताज अली के रूप में हुई है। वे जनता दल (सेक्युलर) एमएलसी बीएम फारूक और पूर्व कांग्रेस विधायक मोहिउद्दीन बावा के भाई हैं। 

विज्ञापन
Karnataka Search operation for missing businessman Mumthaz Ali second day damaged car found Kulur Bridge
Karnataka - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व विधायक मोहिदीन बावा के छोटे भाई का शव 12 घंटे की तलाश के बाद सोमवार को फाल्गुनी नदी से बरामद हुआ। बीएम मुमताज अली (52) रविवार सुबह से लापता थे और उनकी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार कुलूर पुल के पास लावारिस हालत में मिली थी। अली एक प्रमुख व्यवसायी और मिस्बाह ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष हैं। स्थानीय समुदाय के बीच उनकी अच्छी खासी पहचान है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वह रविवार को सुबह करीब 3 बजे अपने घर से अपनी गाड़ी में निकले और शहर में घूमते हुए सुबह करीब 5 बजे कुलूर पुल के पास जाकर खड़े हो गए। उनसे आखिरी बार बात करने के बाद से ही उनकी बेटी बहुत परेशान थी। जब काफी देर तक उनसे संपर्क नहीं हो सका तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें बावा सहित परिवार के सदस्य घटनास्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन


मामले में कावूर पुलिस स्टेशन में छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें एक महिला भी शामिल है। उसने कथित तौर पर अली को धमकाया, ब्लैकमेल किया और उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। साथ ही वह और भी पैसे मांग रही थी। शव बरामद होने के बाद मंगलूरू पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल ने बताया कि उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के एजे अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



एसडीआरएफ और तटरक्षक बलों ने संभाला था मोर्चा
अधिकारियों के मुताबिक, वे रविवार तड़के करीब 3 बजे अपनी कार से घर से निकले थे और बाद में करीब 5 बजे कुलूर ब्रिज के पास रुके। उनका वाहन कुलूर पुल के पास लावारिस हालत में मिला था। इससे आशंका जताई जा रही थी कि उन्होंने पुल से छलांग लगा दी होगी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मंगलूरू के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और तटरक्षक बल को नदी में तलाशी के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed