{"_id":"5b027f4c4f1c1be8408b6b0c","slug":"karnataka-restless-mlas-of-congress-and-jds-wanted-to-go-home-and-pressuring-their-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : होटल में कैद विधायकों ने आला नेताओं से की अपील, अब हमें घर जाने दें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : होटल में कैद विधायकों ने आला नेताओं से की अपील, अब हमें घर जाने दें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Mon, 21 May 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में बुधवार को एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में नई सरकार शपथ लेने जा रही है। इससे पहले सरकार गठन को लेकर कांग्रेस और जेडीएस में माथापच्ची जारी है। बंगलूरू से लेकर दिल्ली तक नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को कुमारस्वामी बहुमत साबित करेंगे। ऐसे में अपने विधायकों को भाजपा के पाले में जाने से रोकने के लिए दोनों ही पार्टियों ने विधायकों को कड़ी सुरक्षा के बीच होटल में ठहराया हुआ है। 15 मई से अपने घर से दूर रह रहे इन विधायकों को अब घर की याद सताने लगी है।
विज्ञापन
दोनों पार्टियों ने रविवार की सुबह निर्णय लिया था कि सभी विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्र भेज दिया जाए क्योंकि वह चुनाव नतीजे आने के बाद से घर से दूर हैं। बहुत से विधायक घर वापस जाने के लिए बेचैन हैं और अपने नेताओं पर लगातार दबाव बना रहे हैं। नेताओं ने हालांकि अपना फैसला बदल लिया और विधायकों से कहा है कि वह गुरुवार तक होटलों में ही ठहरें क्योंकि उन्हें भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का डर है।
विज्ञापन
नेताओं ने विधायकों की उस मांग को भी ठुकरा दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें एक दिन के लिए अपने रिश्तेदारों से मिलने दें। जहां एक तरफ कांग्रेस के विधायक बंगलूरू के निकट बने होटल हिल्टन में ठहरे हुए हैं वहीं जेडीएस के विधायकों को ली मेरिडियन से हटाकर एक रिजॉर्ट में शिफ्ट करवा दिया गया है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जी परमेश्वर ने कहा, 'हमारे सभी विधायक फ्लोर टेस्ट होने तक होटल में ही रहेंगे। हम सोमवार को एक बार फिर विधायकों के साथ बैठक करेंगे।'
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ कुमारस्वामी ने अपने विधायकों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने जोर देते हुए बताया कि उनकी पार्टी के लिए सत्ता पर काबिज होना कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने विधायकों से अपील की है कि वह और उनके पिता एचडी देवगौड़ा द्वारा कैबिनेट को लेकर जो भी निर्णय लें उसे स्वीकार किया जाए।