फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka reports first case of rare Covid-19 complication in 13 year old child

कर्नाटक: 13 साल के लड़के में दुर्लभ कोविड-19 जटिलता का पता लगा

Mon, 28 Jun 2021 12:30 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दावणगरे
पीटीआई, दावणगरे Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Jun 2021 12:30 AM IST
सार

लगभग दो महीने के बाद, कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम ने सोमवार से मैसूर और जिले के भीतर और के लिए बस सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है

विज्ञापन
Karnataka reports first case of rare Covid-19 complication in 13 year old child
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक में एक 13 वर्षीय लड़के में मस्तिष्क को प्रभावित करने वाली दुर्लभ कोविड-19 जटिलता का पता लगा है। यह राज्य का पहला मामला है। एसएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इसे बचपन की एक्यूट नेक्रोटाइजिंग एन्सेफलोपैथी (एएनईसी) कहा जाता है। इस जटिलता की पहचान यहां के निकट के गांव हुविनाहदगली में एक बच्चे में हुई है। संस्थान के निदेशक डॉक्टर एन के कलप्पनवार ने बताया कि बच्चा कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ठीक हुआ था और बाद में वह एएनईसी से पीड़ित हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक हम यही समझ रहे थे कि बच्चों को कोविड-19 के बाद सिर्फमल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम की जटिलता का ही सामना करना पड़ता है। लेकिन अब हमें एएनईसी को भी देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी नजर में जटिलता का यह पहला मामला राज्य में सामने आया है। बच्चे के शरीर में एंटीजन की उच्च मात्रा पाई गई थी, जो कि यह संकेत देता है कि वह संक्रमित था। उन्होंने कहा कि बच्चा अब स्वस्थ हो रहा है। उन्होंने बताया कि अगर समय से इस बीमारी का इलाज न हो तो प्राणघातक हो सकता है। इस बीमारी का इलाज भी काफी महंगा है क्योंकि एक इंजेक्शन की कीमत 75,000 से एक लाख रुपये के बीच में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed