फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Rat poison sprayed in hostel 19 students have trouble breathing three is critical admit in ICU

Karnataka: हॉस्टल में छिड़की चूहामार दवा, 19 छात्रों को सांस लेने में दिक्कत, तीन की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

Mon, 19 Aug 2024 10:49 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Mon, 19 Aug 2024 10:49 AM IST
सार

आदर्श नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्रावास में रविवार रात को चूहों को भगाने के लिए चूहामार दवा का छिड़काव किया गया था। इसके बाद 19 छात्रों को  सांस लेने में समस्या होने लगी।

विज्ञापन
Karnataka Rat poison sprayed in hostel 19 students have trouble breathing three is critical admit in ICU
चूहामार दवा के छिड़काव से बिगड़ी छात्रों की हालत - फोटो : iStock

विस्तार

बंगलूरू के आदर्श नर्सिंग कॉलेज के छात्रावास में चूहेमार दवा के छिड़काव के बाद 19 छात्रों की हालत बिगड़ गई। छात्रों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद सभी छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन छात्रों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगलूरू के डीसीपी एस गिरीश ने बताया कि आदर्श नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्रावास में रविवार रात को चूहों को भगाने के लिए चूहामार दवा का छिड़काव किया गया था। इसके बाद 19 छात्रों को  सांस लेने में समस्या होने लगी। सभी को अस्पताल लाया गया। 19  छात्रों में से तीन गंभीर रूप से बीमार हैं। इनको आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। बाकी छात्र अब स्वस्थ हैं। चूहे मारने की दवा छिड़कने वाले हॉस्टल प्रबंधन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

देवरिया में भी बिगड़ी थी बच्चों की हालत
यूपी में देवरिया के बरियारपुर क्षेत्र के मेहरौना स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में कुछ घंटों के भीतर करीब 90 छात्रों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया था। बताया गया कि फूड प्वायजिंग से सबकी तबीयत बिगड़ी। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक, सीओ के अलावा सीएमओ भी मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। लगभग 50 बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होती है। यहां 326 छात्र नामांकित हैं। रविवार रात में बच्चों ने छोला-पूड़ी खाया। उसके बाद कुछ बच्चों ने उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर व कंपकंपी की शिकायत की। स्कूल प्रबंधन ने दुकान से दवा लाकर बच्चों को दी। इसके बाद भी जब आराम नहीं हुआ तो सुबह दिखाने की बात कही। इस बीच एक-एक करके कई बच्चों को भी इसी तरह की दिक्कत महसूस होने लगी। ज्यादा बच्चों की तबीयत खराब होने लगी तो स्कूल में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed