फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka prajwal revanna obscene videos case kumaraswamy accused dk shivakumar for circulating clips

Karnataka: 'पुलिस ने प्रसारित किए प्रज्ज्वल के अश्लील वीडियो', कुमारस्वामी ने डीके शिवकुमार पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 07 May 2024 02:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 May 2024 02:35 PM IST
सार

एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि 'पुलिस अधिकारियों ने भी अश्लील वीडियो वाले पैन ड्राइव को प्रसारित किया। इसे बंगलूरू ग्रामीण, मांड्या और हासन सीटों पर जानबूझकर प्रसारित किया गया।'

विज्ञापन
karnataka prajwal revanna obscene videos case kumaraswamy accused dk shivakumar for circulating clips
कुमारस्वामी - फोटो : ANI

विस्तार

जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पर गंभीर आरोप लगाए। कुमारस्वामी ने कहा कि इस मामले में गंदी राजनीति की जा रही है। कुमारस्वामी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'जो घटना घटी, वो नहीं होनी चाहिए थी। 21 अप्रैल को पूरे राज्य में एक पैन ड्राइव प्रसारित की गई। पुलिस अधिकारियों ने भी इस पैन ड्राइव को प्रसारित किया। इसे बंगलूरू ग्रामीण, मांड्या और हासन सीटों पर जानबूझकर प्रसारित किया गया।'
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने सरकार पर लगाए आरोप
कुमारस्वामी ने बताया '21 अप्रैल की रात नवीन गौड़ा नाम के एक शख्स ने प्रज्ज्वल रेवन्ना के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए। जिसके खिलाफ हासन सीट पर प्रज्ज्वल रेवन्ना के चुनाव एजेंट पूर्णचंद्र ने हासन पुलिस में 22 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें नवीन गौड़ा, कार्तिक गौड़ा, चेतन और पुर्ताराजू के खिलाफ आरोप लगाए गए, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और 26 अप्रैल को रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि उस शिकायत को बंद कर दिया गया है।' जेडीएस नेता ने कहा कि 'मैं किसी का बचाव नहीं कर रहा और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। फिर चाहे वो कोई भी हो।'
विज्ञापन


सीएम और डिप्टी सीएम पर लगाए आरोप
जेडीएस ने कहा कि 'जब चुनाव हो रहे थे, तो कौन उन वीडियो और पैन ड्राइव को प्रसारित कर रहा था। सीएम 100 बार बोल चुके हैं कि एचडी कुमारस्वामी और जेडीएस उम्मीदवार हारेंगे। कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई, मुझे लगा कि एसआईटी मामले की निष्पक्ष जांच करेगी, लेकिन अब मुझे लगता है कि यह एसआईटी सिद्धारमैया, शिवकुमार इन्वेस्टिगेशन टीम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा नेता देवराजे गौड़ा ने आरोप लगाया कि प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में कांग्रेस ने साजिश रची है और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का घटना में हाथ होने का दावा किया। हालांकि शिवकुमार ने आरोपों को खारिज कर दिया। बंगलूरू में आज जेडीएस कार्यकर्ताओं ने राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 


एचडी कुमारस्वामी ने बताया कि 'उन्होंने कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले लिया है, जिसके तहत मीडिया या कोई भी अश्लील वीडियो मामले में उनका या पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का नाम नहीं ले सकेगा।' कुमारस्वामी ने कहा 'सरकार मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करना चाहती और वे सिर्फ एचडी रेवन्ना का चरित्र हनन करना चाहते हैं। हम राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed