फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Polls 2023: PM Narendra Modi addresses public meeting in Chitradurga, Karnataka

Karnataka Polls: पीएम मोदी ने कांग्रेस-जेडीएस से लोगों को किया सावधान, बोले- BJP ने 7 सुरक्षा घेरे तैयार किए

Tue, 02 May 2023 12:17 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग (कर्नाटक)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग (कर्नाटक)। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 May 2023 12:17 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 'अमृतकाल' में कनार्टक का यह पहला चुनाव है। यह चुनाव कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। यह चुनाव तय करेगा कि आने वाले 25 वर्षों में कर्नाटक विकास की किस उंचाई पर होगा।

विज्ञापन
Karnataka Polls 2023: PM Narendra Modi addresses public meeting in Chitradurga, Karnataka
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : Twitter@BJP4India

विस्तार

कर्नाटक में चुनावी सरगर्मियां जोरो पर है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने राज्य के एक पारंपरिक वाद्य यंत्र पर अपना हाथ आजमाया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें कर्नाटक को विकसित भारत का प्रेरक बल और विकास इंजन बनाने की आवश्यकता है। इसे पूरा करने के लिए हमें डबल इंजन सरकार को फिर से सत्ता में लाना होगा!

विज्ञापन

 


प्रधानमंत्री के संबोधन की मुख्य बातें:- 

  • आजादी के 'अमृतकाल' में कनार्टक का यह पहला चुनाव है। यह चुनाव कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। यह चुनाव तय करेगा कि आने वाले 25 वर्षों में कर्नाटक विकास की किस उंचाई पर होगा। कर्नाटक को हमें विकसित भारत की ड्राइविंग फोर्स बनाना है, ग्रोथ इंजन बनाना है। इसलिए भाजपा सरकार दोबारा बनाना है, डबल इंजन की सरकार को लाना है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रदेश भाजपा की टीम को, कर्नाटक भाजपा के नेतृत्व को आज मैं सार्वजनिक रूप से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल जो उन्होंने संकल्प पत्र घोषित किया है, ये बहुत ही अच्छा संकल्प पत्र लेकर आए हैं। इसमें कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने का रोड मैप है। इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्लू प्रिंट है और इसमें महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडीएस दोनों से सावधान रहना है। कांग्रेस और जेडीएस दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से ये दोनों एक ही हैं। ये दोनों परिवारवादी हैं, दोनों भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं और दोनों समाज को बांटने की राजनीति करते हैं। इन दोनों दलों की प्राथमिकता कर्नाटक का विकास नहीं है।
  • कांग्रेस-जेडीएस के कुशासन का प्रमाण है- अपर भद्रा इरिगेशन प्रोजेक्ट। इनको किसानों की चिंता नहीं थी इसलिए इस प्रोजेक्ट को नजरअंदाज किया। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का संकल्प लिया है। इसके लिए साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
  • भाजपा ने योजनाओं का सुरक्षा घेरा तैयार किया है- पहला सुरक्षा घेरा- पक्के घर, मुफ्त गैस कनेक्शन, हर घर जल का है। दूसरा सुरक्षा घेरा- गरीबों को मुफ्त राशन, भुखमरी से बचाव और पोषण का है। तीसरा सुरक्षा घेरा- आरोग्य का है, मुफ्त इलाज और टीकाकरण का है। चौथा सुरक्षा घेरा- जनधन योजना और मुद्रा योजना के तहत दी गई लाखों करोड़ रुपये की मदद का है। पांचवा सुरक्षा घेरा- संकट के समय मदद का है, जीवन ज्योति योजना, अटल पेशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना जैसे कवच का है। छठा सुरक्षा घेरा- बेहतर कानून व्यवस्था का है। सातवां सुरक्षा घेरा- हर समाज के हक को सुरिक्षत करने का है।
  • कांग्रेस कभी भाजपा के विकास कार्यों का मुकाबला कर ही नहीं सकती। कांग्रेस ने 2014 से पहले के 10 वर्षों में जितने मेडिकल कॉलेज बनाए, भाजपा सरकार ने उससे दोगुने मेडिकल कॉलेज सिर्फ 9 वर्षों में बना डाले।
  • भाजपा सरकार ने गरीबों की एक और चिंता का समाधान किया है। हमारी सरकार मेडिकल से लेकर इंजीनियरिंग तक की पढ़ाई स्थानीय भाषा में कराने पर जोर दे रही है। इससे गांव के गरीब युवाओं को विशेष लाभ होगा।
  • भाजपा ने किसानों के बच्चों की पढ़ाई के लिए 'रायता विद्या निधि' की शुरुआत की है। आदिवासी साथियों के लिए 400 से अधिक एकलव्य मॉडल स्कूल बनाए। कांग्रेस सरकार ने तो बच्चों की यूनिफॉर्म में भी घोटाला कर दिया था।
  • कांग्रेस का इतिहास आतंक और आतंकवादियों के तुष्टिकरण का है। जब दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ तो कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता के आंखों में आतंकियों के मर जाने की खबर सुनकर आंसू आ गए थे। जब सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक हुई तो कांग्रेस ने देश की सेनाओं के सामर्थ्य पर ही सवाल खड़ा कर दिया।
  • कांग्रेस ने अपनी वारंटी खो दी है, कांग्रेस की वारंटी खत्म हो चुकी है, कांग्रेस की विश्वसनीयता खो चुकी है। ऐसे में बिना वारंटी वाली कांग्रेस की गारंटी भी उतनी ही झूठी है और झूठी गारंटियों का कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed