फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Police Gelatin sticks detonators other explosives Chikkanayakanahalli Bellandur police station

Gelatin sticks: बंगलूरू में जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर और दूसरे विस्फोटक बरामद; कर्नाटक पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tue, 19 Mar 2024 03:50 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 19 Mar 2024 03:50 PM IST
सार

कर्नाटक की राजधानी में बड़ी मात्रा में जिलेटिन स्टिक बरामद होने की सूचना है। रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक पुलिस ने अशांति फैलाने की बड़ी साजिश को नाकाम करने में कामयाबी पाई है।

विज्ञापन
Karnataka Police Gelatin sticks detonators other explosives Chikkanayakanahalli Bellandur police station
बेंगलुरु में जिलेटिन स्टिक बरामद (वीडियो ग्रैब) - फोटो : ani

विस्तार

कर्नाटक पुलिस को अशांति फैलाने के नापाक मंसूबे पर पानी फेरने में सफलता मिली है। ट्रैक्टर में लदी जिलेटिन स्टिक के साथ डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक बड़ी मात्रा में बरामद होने की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक में बेलंदूर पुलिस थाना क्षेत्र में एक स्कूल के सामने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के लिए बनाए गए अस्थायी शेड के पास जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिलेटिन की छड़ों का इस्तेमाल कहां? पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं मिला
एक ट्रैक्टर में जिलेटिन, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक बरामद होने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कहा, गश्त पर निकले एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार रात चिक्कनायकनहल्ली में विस्फोटक बरामद किए। पुलिस ने श्रमिकों से विवरण मांगा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'हमें संदेह है कि जिलेटिन की छड़ों को मजदूरों ने इमारतें बनाने के लिए चट्टान तोड़ने के दौरान होने वाले विस्फोट के लिए रखा होगा।
विज्ञापन


विस्फोटक पदार्थ कानून के तहत मामला दर्ज
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने अशांति फैलाने की बड़ी साजिश को नाकाम करने में कामयाबी पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed